जसप्रीत बुमराह बने टेस्ट में टीम इंडिया के नए कप्तान तो सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़ - क्रिकट्रैकर हिंदी

जसप्रीत बुमराह बने टेस्ट में टीम इंडिया के नए कप्तान तो सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

जसप्रीत बुमराह पिछले 35 साल में भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी करने वाले पहले तेज गेंदबाज बने हैं।

Jasprit Bumrah. (Photo by Adam Davy/PA Images via Getty Images)
Jasprit Bumrah. (Photo by Adam Davy/PA Images via Getty Images)

इंग्लैंड बनाम भारत के बीच पांचवां और आखिरी पुनर्निधारित टेस्ट मुकाबले से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। टेस्ट मैच से ठीक पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा कोविड संक्रमित पाए गए। जिस वजह से अब वो इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनकी जगह टीम का कप्तान जसप्रीत बुमराह को बनाया गया है।

दोनों ही टीमें इस टेस्ट मुकाबले को जीतना चाहेगी। जहां एक तरफ बुमराह को इस मुकाबले में कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है वहीं दूसरी ओर ऋषभ पंत टीम के उपकप्तान होंगे। अब देखना यह होगा कि जसप्रीत बुमराह बतौर कप्तान इस मैच में किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।

इस खबर के बाहर आते ही ट्विटर में तमाम लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें, बुमराह भारत के 36वें टेस्ट कप्तान बन गए हैं। हालांकि उन्होंने इससे पहले किसी भी स्तर में कप्तानी नहीं की है। उनके लिए यह काफी चुनौतीपूर्ण मुकाबला रहेगा। बुमराह ने टेस्ट में अभी तक मात्र 29 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 21.73 के औसत से 123 विकेट अपने नाम किए हैं।

जसप्रीत बुमराह पिछले 35 साल में भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी करने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

जसप्रीत बुमराह पिछले 35 साल में भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी करने वाले पहले तेज गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले कपिल देव ने 1987 में भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में कप्तानी की थी। बता दें, बुमराह काफी घातक गेंदबाज हैं और उनकी गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में की जाती है। चयन समिति के प्रमुख चेतन शर्मा ने पहले ही इस बात की पुष्टि कर दी थी कि बुमराह को भविष्य के कप्तान के रूप में तैयार किया जा रहा है।

इसी के साथ तमाम लोगों ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने उन्हें मुबारकबाद दी तो वहीं कुछ लोगों ने उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सतर्क रहने को कहा। रोहित शर्मा के ना होने से टीम को निश्चित रूप से बड़ा झटका लगा है और अब उनकी जगह किसे इस मैच के लिए टीम में शामिल किया जाता है यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

ट्विटर में लोगों की प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/hit_ahir_1718/status/1542511451503722496?s=20&t=Gc2NZNjKNJ5sie7KMiahZA

https://twitter.com/TheTipsyParsi/status/1542518789035532289?s=20&t=Gc2NZNjKNJ5sie7KMiahZA

https://twitter.com/punittanwar1112/status/1542495745785225219?s=20&t=Gc2NZNjKNJ5sie7KMiahZA

https://twitter.com/Rahulc7official/status/1542500604282810368?s=20&t=Gc2NZNjKNJ5sie7KMiahZA

close whatsapp