साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज को लेकर हुआ इंग्लैंड महिला टीम का ऐलान - क्रिकट्रैकर हिंदी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज को लेकर हुआ इंग्लैंड महिला टीम का ऐलान

वनडे सीरीज के बाद इन दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मुकाबले भी खेले जाएंगे जो 21 जुलाई से शुरू होंगे।

England v Bangladesh . (Photo by Fiona Goodall/Getty Images)
England v Bangladesh . (Photo by Fiona Goodall/Getty Images)

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी 11 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मुकाबलों की घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला के लिए इंग्लैंड 14 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में ऑलराउंडर एलिस डेविडसन रिचर्ड की वापसी हुई है जबकि युवा क्रिकेटर लॉरेन बेल और इस्सी वॉन्ग को पहली बार टीम में जगह दी गई है। वनडे सीरीज के बाद इन दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मुकाबले भी खेले जाएंगे जो 21 जुलाई से शुरू होंगे।

इंग्लैंड टीम की मुख्य कोच लीजा केथली के मुताबिक ये सीरीज काफी मजेदार होने वाली है। हालांकि वनडे सीरीज ICC महिला चैंपियनशिप के अंतर्गत में नहीं आएगी लेकिन इसके बावजूद युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका टीम काफी मजबूत है और उनके खिलाफ हमारी यही योजना होगी कि कैसे उन्हें अपने घर में मात दी जाए।

ईसीबी.को.यूके के मुताबिक केथली ने कहा कि, ‘हालांकि यह दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज ICC महिला चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है लेकिन हम एक नए 3 साल के चक्र की शुरुआत में है जो बहुत ही रोमांचक है। हमें आगे देखना होगा और अपनी टीम में सुधार करना होगा।

खिलाड़ियों का चयन करना काफी मुश्किल होता जा रहा है: लीजा केथली

इंग्लैंड महिला टीम में खिलाड़ियों की कमी नहीं है। महिलाओं के लिए तमाम टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें हमें कई युवा और उभरते हुए खिलाड़ी मिल रहे हैं। खिलाड़ियों का चयन करना काफी मुश्किल होता जा रहा है। हम जितने भी टैलेंटेड खिलाड़ी है उन सभी को मौका देंगे।

वनडे सीरीज से पहले, इंग्लैंड महिला टीम दक्षिण अफ्रीका के साथ 4 जुलाई को एक वार्म-अप टी-20 मुकाबला खेलेगी। ये मुकाबला सोफिया गार्डेंस, कार्डिफ में खेला जाएगा। इसके लिए इंग्लैंड ने अपने 13 सदस्यी की टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड महिला-ए टीम 7 जुलाई को वनडे वार्म अप मुकाबला भी खेलेगी।

इंग्लैंड महिला वनडे टीम:

हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, केथरिन ब्रंट, केट क्रॉस, एलिस डेविडसन-रिचर्ड्स, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एकलेस्टन, एमी जोन्स, एमा लैंब, नताली स्कीवर, इस्सी वॉन्ग, डैनी वॉयट।

close whatsapp