भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के 25वें जन्मदिन पर क्रिकेट जगत के तमाम लोगों ने उन्हें ट्विटर के जरिए दी बधाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के 25वें जन्मदिन पर क्रिकेट जगत के तमाम लोगों ने उन्हें ट्विटर के जरिए दी बधाई

ऋषभ पंत एशिया के एकमात्र विकेटकीपर-बल्लेबाज है जिन्होंने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका तीनों ही जगहों पर शतक जड़ा है।

Rishabh Pant. (Photo by Gareth Copley – ECB/ECB via Getty Images)
Rishabh Pant. (Photo by Gareth Copley – ECB/ECB via Getty Images)

भारतीय टीम के बेहतरीन विकेटकीपर और विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत आज अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। पंत ने भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं, यही नहीं उन्होंने कई मुकाबलों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को अकेले अपने दम पर जीत दिलाई है।

ऋषभ पंत उत्तराखंड में पैदा हुए थे और उन्होंने साल 2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचाने के लिए अहम भूमिका निभाई थी। पंत ने टॉप ऑर्डर में बेहतरीन बल्लेबाजी की जिसकी वजह से पहले तो भारतीय टीम 2016 के अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची और उसके बाद उन्हें उसी साल दिल्ली फ्रेंचाइजी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी टीम में शामिल किया।

ऋषभ पंत ने लगातार दो IPL सत्र में बेहतरीन बल्लेबाजी की और उसके बाद रणजी ट्रॉफी में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुछ शतक अपने नाम किए। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और शानदार विकेटकीपिंग की वजह से 2017 में उन्हें राष्ट्रीय टीम में बुलाया गया। टीम उस समय ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थी और तमाम लोग यही उम्मीद कर रहे थे कि पंत उनकी किस्मत को बदलने में काफी मदद करेंगे।

फिर आया साल 2020-21 में भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा जिसमें ऋषभ पंत ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से तमाम लोगों का दिल जीत लिया। जी हां, एक सीरीज ने पंत को उस मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि अगर इस दौरे की टेस्ट सीरीज में पंत ना खेल रहे होते तो शायद भारत इसमें बहुत बुरी तरह से मात खा जाता।

ऑस्ट्रेलिया में ऋषभ पंत ने दिखाया अपना दम

एडिलेड में पहला टेस्ट हारने के बाद मैनेजमेंट ने उन्हें टीम में वापस बुलाया और पंत ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड और गाबा में दो ऐतिहासिक पारी खेली जिसको काफी लंबे समय तक याद किया जाएगा। इस सीरीज में भारतीय खिलाड़ी ने अपने विकेटकीपिंग में भी काफी बदलाव किया।

यही नहीं एशिया के वो एकमात्र विकेटकीपर-बल्लेबाज है जिन्होंने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका तीनों ही जगहों पर शतक जड़ा है। भले ही ऋषभ पंत का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में काफी शानदार रहा हो लेकिन लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में वो अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में उन्हें भारतीय दल में शामिल किया गया है और तमाम लोग उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे। IPL 2022 में भी उनकी बल्लेबाजी काफी साधारण रही थी लेकिन इन सभी प्रदर्शन को भुलाकर भारतीय बल्लेबाज टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी छाप छोड़ने को तैयार रहेंगे।

क्रिकेट जगत के तमाम लोगों ने इस युवा खिलाड़ी को उनके जन्मदिन पर दी बधाई:

https://twitter.com/TheyBarmyArmy/status/1577146489389735936?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1577146489389735936%7Ctwgr%5E48ed5bc348aa71b16c2b8dee5934084ffa92e84f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Fentertain-us-all-with-your-behind-the-stumps-commentary-cricket-fraternity-extends-wishes-as-rishabh-pant-turns-25%2F

close whatsapp