IPL 2024: मुंबई इंडियंस के बचाव में उतरे इयोन मोर्गन ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने पर दिया चौंकाने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: मुंबई इंडियंस के बचाव में उतरे इयोन मोर्गन ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने पर दिया चौंकाने वाला बयान

हार्दिक पांड्या के कंधों पर मुंबई इंडियंस (MI) की विरासत को आगे बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी है।

Eoin Morgan and Rohit Sharma-Hardik Pandya. (Image Source: Getty Images/BCCI-IPL)
Eoin Morgan and Rohit Sharma-Hardik Pandya. (Image Source: Getty Images/BCCI-IPL)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को हटाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तान नियुक्त करने के Mumbai Indians (MI) के कठोर और साहसी फैसले की जमकर तारीफ की है।

आपको बता दें, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब भारत के स्टार ऑलराउंडर के कंधों पर मुंबई इंडियंस (MI) की विरासत को आगे बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी है।

Mumbai Indians के लिए फ्रेंचाइजी हमेशा पहले आती है: Eoin Morgan

लेकिन इससे पहले ही पूरी क्रिकेट बिरादरी फ्रेंचाइजी के इस फैसले के खिलाफ खड़ी हो गई है। दरअसल, फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट मुंबई इंडियंस (MI) द्वारा पांच आईपीएल खिताब दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को हटाकर गुजरात टाइटंस (GT) से ट्रेड किए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को सीधे कप्तान बना दिए जाने से आक्रोशित हैं।

यहां पढ़िए: IPL 2024: रोहित शर्मा को लेकर सुनील गावस्कर ने दिया ऐसा बयान जिसे सुनकर फैंस हो जाएंगे आग बबूला

लेकिन 2019 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) को इस फैसले में कोई विवाद नजर नहीं आ रहा है। मोर्गन ने कहा कि कई लोग इस फैसले को लेकर बवाल मचाए पड़े हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस (MI) के साहस की प्रशंसा की जानी चाहिए क्योंकि सभी फ्रेंचाइजी ऐसा फैसला नहीं लेंगी।

हर कोई टीम इस तरह का कदम नहीं उठा सकती: इयोन मोर्गन

JioCinema के आईपीएल विशेषज्ञ इयोन मोर्गन ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा: “हार्दिक पांड्या को टीम में वापस लाने का मौका मिलना ऐसा मौका है, जिसे कोई भी टीम बिना देर किए लपक लेगी। लेकिन अगर आप फ्रेंचाइजी को देखें, तो वे बहुत दूरदर्शी, तर्क-संचालित और बहुत आगे के भविष्य को देखकर रणनीति बनाती है। रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को कप्तान बनाने का निर्णय इस बात को पुष्ट करता है कि उनके लिए फ्रेंचाइजी हमेशा पहले आती है।

यहां पढ़िए: IPL 2024: क्या रोहित शर्मा से कप्तानी छीने जाने के बाद सचिन तेंदुलकर ने छोड़ दिया है मुंबई इंडियंस का साथ?

वे हमेशा खिलाड़ियों पर जितना संभव हो उतना निवेश करने का प्रयास करते हैं। आप शायद इसे एक कठोर निर्णय के रूप में देखेंगे, जो उन्होंने इस उम्मीद से लिया है कि MI आने वाले वर्षों में एक और चैंपियनशिप जीतेगा, और आगे के लाभ को देखते हुए लिया है। तो आपको MI के उस साहस की प्रशंसा करनी होगी, जो इस तरह का निर्णय लेने के लिए आवश्यक है, क्योंकि हर कोई टीम इस तरह का कदम नहीं उठा सकती है।”

close whatsapp
5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जिन्होंने डेब्यू IPL मैच में ठोकी हाफ सेंचुरी IPL 2024: इन 11 विदेशी खिलाड़ियों ने लिए करोड़ों रुपये लेकिन हुए फ्लॉप IPL 2024: आईपीएल के 19वें और 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 खिलाड़ी आईपीएल इतिहास के 5 सबसे तेज गेंदबाज आईपीएल 2024 में सभी 10 टीमों के हेड कोच कौन हैं? चिन्नास्वामी में RCB के खिलाफ किस टीम ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच IPL 2024: RCB के 3 पूर्व खिलाड़ी जो SRH में मचा रहे तबाही 4 खिलाड़ी जिन्होंने खेले हैं 500 से ज्यादा टी20 मैच MS Dhoni: बतौर CSK कप्तान धोनी के लाजवाब रिकार्ड IPL 2024 शुरू होने से पहले किन टीमों के कप्तान बदले गए