इयोन मोर्गन ने एशेज 2023 से पहले बेन स्टोक्स की कप्तानी को लेकर कह दी बड़ी बात
ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार इंग्लैंड को एशेज में 0-4 से हराया था।
अद्यतन - Jun 13, 2023 2:05 pm

इंग्लैंड के 2019 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी एशेज 2023 से पहले टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की जमकर तारीफ की है।
आपको बता दें, इंग्लैंड क्रिकेट टीम घरेलू सरजमीं पर ‘Urn’ वापस पाने की उम्मीद में 16 जून से पांच मैचों की 2023 एशेज सीरीज में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंस ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए तैयार है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार इंग्लैंड को एशेज में 0-4 से हराया था।
इस बीच, पूर्व इंग्लैंड कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा है कि आगामी एशेज 2023 में बेन स्टोक्स की कप्तानी इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए अहम साबित होने वाली है। मोर्गन ने इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम की भी तारीफ की है, और बताया कैसे कप्तान-कोच की जोड़ी अब तक सफल रही है।
इयोन मोर्गन ने की बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम की तारीफ
इयोन मोर्गन ने द मिरर के हवाले से कहा: “अच्छी लीडरशिप और कप्तानी टीम के लिए कमाल कर सकती है, और मुझे लगता है कि बेन स्टोक्स की कप्तानी आगामी एशेज 2023 में इंग्लैंड के लिए महत्वपूर्ण होगी। बेन हमेशा से लीडर रहे हैं, और कप्तान के तौर पर उन्होंने अब तक बेहद शानदार प्रदर्शन किया हैं। मैं अकेले में बैठकर सोचता हूं कि उन्होंने ये जादू कैसे किया, क्योंकि टेस्ट टीम उन्हें बागडोर सौंपे जाने से पहले संघर्ष कर रही थी।
जब आपके पास बेन जैसा कप्तान हो, तो यह बहुत शानदार है, क्योंकि आप कहां जा रहे हैं और आप क्या हासिल करना चाहते हैं, आपको इसकी स्पष्टता और पारदर्शिता होती है। मैंने कोच ब्रेंडन मैकुलम से बहुत कुछ सीखा है और लीडरशिप को सही आकार और सही दिशा उन लोगों द्वारा दिया जा सकता है, जिन्होंने आपको प्रभावित किया है। उन्होंने खिलाड़ियों की ताकत को पहचानी और अब वे उनका उपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं। बेन और मैकुलम की यह तरकीब इंग्लैंड के लिए काम कर गई।”