जून 24- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Jun 24, 2023 9:28 am

1. वेस्टइंडीज दौरे के लिए Cheteshwar Pujara को भारत की टेस्ट टीम से बाहर किए जाने पर भड़के फैंस
भारत के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया से ड्रॉप किया गया है। वह पिछले काफी मैचों से संघर्ष कर रहे थे, क्योंकि उन्होंने अपनी आखिरी दस परियों में केवल एक अर्धशतक लगाया है। इस बीच, वेस्टइंडीज दौरे के लिए पुजारा को ड्रॉप किए जाने पर प्रशंसकों ने ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
2. ‘Bazball’ अप्रोच को लेकर Geoff Boycott के तीखे शब्द सुन तार-तार हो जाएगी इंग्लैंड क्रिकेट टीम
इंग्लैंड क्रिकेट टीम पहले ही एजबेस्टन टेस्ट में मिली दो विकेट की हार से घायल है, और अब पूर्व कप्तान Geoff Boycott ने अपने तीखे शब्दों से मेजबान टीम के जख्मों पर नमक छिड़का है। महान क्रिकेट ने कहा बेन स्टोक्स और उनकी टीम अपनी सो-कॉल्ड बैजबॉल अप्रोच में बहक गई थी, और मैच जीतने से ज्यादा मनोरंजन को प्राथमिकता दे रही थी। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
3. अजिंक्य रहाणे ने दोबारा टीम इंडिया के उप-कप्तान बनते ही की पार्टी, तस्वीरें हुई वायरल
आईपीएल 2023 से पहले भारतीय टीम से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे की टीम में वापसी की कोई गुंजाइश नजर नहीं आ रही थी, लेकिन CSK के साथ ट्रॉफी जीतने के बाद सब कुछ बदल गया है। अजिंक्य रहाणे को पहले WTC 2023 फाइनल में खेलने का मौका मिला और अब वेस्टइंडीज दौरे के लिए उन्हें उप-कप्तान चुना गया है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
4. सुरेश रैना ने सचिन तेंदुलकर से जुड़े मजेदार किस्से का किया खुलासा
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को लेकर एक मजेदार किस्सा शेयर किया है। रैना ने बताया कि कैसे उन्हें एक बार युवराज सिंह ने उन्हीं की बातों में उलझाया था। उन्होंने यह भी बताया कि वह बचपन से राहुल द्रविड़ के बहुत बड़े फैन रहे हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
5. सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए पुजारा को बाहर करने के लिए चयनकर्ताओं की आलोचना की
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर को लगता है कि WTC 2023 फाइनल में टीम इंडिया की विफलता के लिए चेतेश्वर पुजारा को बलि का बकरा बनाया गया है, क्योंकि वेस्टइंडीज दौरे के लिए तो अन्य प्लेयर्स की टीम में जगह बरकरार है। गावस्कर ने आगे कहा चेतेश्वर पुजारा क्यों ड्रॉप किया गया? हमारी विफलताओं के लिए उन्हें बलि का बकरा क्यों बनाया जा रहा है? वह भारतीय क्रिकेट के वफादार सेवक रहे हैं। क्योंकि सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स नहीं हैं, जो उन्हें ड्रॉप किए जाने पर शोर मचाएंगे, इसलिए बाहर का दरवाजा दिखाना आसान था?
6. जो रूट की तारीफ करते हुए रिकी पोंटिंग ने की बड़ी भविष्यवाणी
पहले एशेज 2023 टेस्ट में जो रूट के शतक से प्रभावित होकर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने कहा है कि इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज खेल के महान खिलाड़ियों में से एक के रूप में अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रहे हैं। रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यु के हवाले से कहा जो रूट अब अपने खेल पर पूरी तरह से नियंत्रण में है। उन्होंने 11,000 से अधिक रन बनाए हैं, जो खेल के इतिहास में बहुत ही कम खिलाड़ी ऐसा कर पाते हैं। मुझे यकीन है कि जब जो रूट रिटायर होगा, तो उसे खेल के सबसे महान क्रिकेटरों में से एक के रूप में वर्णित किया जाएगा।
7. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर T20 क्रिकेट में 10K क्लब में हुए शामिल
इंग्लैंड के सीमित ओवरों की टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज जोस बटलर T20 क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले नौवें खिलाड़ी बन गए हैं। जारी विटैलिटी टी-20 ब्लास्ट 2023 में लंकाशायर लाइटनिंग के लिए खेलते हुए जोस बटलर ने डर्बीशायर फाल्कन्स के खिलाफ 36 गेंदों में 83 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
8. श्रीलंका ने न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ ODI सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान
श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों ODI सीरीज के लिए टीम की घोषणा की है। यह ODI सीरीज 27 जून से शुरू होगी, और गाले तीनों मैचों की मेजबानी करेगा। श्रीलंका महिला टीम के स्क्वॉड में चमारी अथापथु (कप्तान), विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, अनुष्का संजीवनी, ओशादी रणसिंघे, काव्या कविंदी, सुगंधिका कुमारी, इनोका रणवीरा, उदेशिका प्रबोधनी, हंसिमा करुणारत्ने, इनोशी फर्नांडो, इमेशा दुलानी, और हासिनी परेरा को शामिल किया गया है।
9. BCCI हांग्जो एशियाई खेलों में पुरुष और महिला दोनों टीमों को मैदान में उतार सकता है
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) कथित तौर पर आगामी एशियाई खेलों 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट टीमों को भेजने की तैयारी में है, क्योंकि क्रिकेट एक बार फिर चीन के हांगझू में होने वाले इस मेगा इवेंट का हिस्सा बनने के लिए तैयार है। आपको बता दें, 2023 एशियाई गेम्स 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांगझू में आयोजित किए जाएंगे, जहां खबरों के अनुसार, टी-20 प्रारूप में क्रिकेट खेला जाएगा।
10. चेतेश्वर पुजारा और सूर्यकुमार यादव दिलीप ट्रॉफी 2023 में वेस्ट जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे
भारत के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और सूर्यकुमार यादव को आगामी दिलीप ट्रॉफी 2023 के वेस्ट जोन के स्क्वॉड में शामिल किया गया है, जो 28 जून को बेंगलुरु में शुरू होने वाली है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के संजय पटेल की अगुवाई वाली वेस्ट जोन चयन समिति के सदस्यों को पुजारा और सूर्या को टीम में शामिल करने की जानकारी दी।