ENG vs AFG: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
वर्ल्ड कप 2023 में 15 अक्टूबर का महामुकाबला इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है।
अद्यतन - Oct 15, 2023 1:39 pm

ENG vs AFG: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 13वां मुकाबला इंग्लैंड (England) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच दोपहर 2 बजे से अरूण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला जाएगा। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इंग्लैंड टीम ने प्लेइंग 11 में कोई भी बदलाव नहीं किया है, वहीं अफगानिस्तान की टीम में नजीबुल्लाह जादरान की जगह इकरम अलीखिल की एंट्री हुई है।
ENG vs AFG: यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11-
इंग्लैंड:
जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, जोस बटलर (कप्तान व विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल रशीद, मार्क वुड, रीस टॉपली
अफगानिस्तान:
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहीदी (कप्तान), अजमुतल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, इकरम अलीखिल, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक
ENG vs AFG हेड टू हेड रिकॉर्ड:
मैच- 2
इंग्लैंड- 2
अफगानिस्तान- 0
पिछले मैच में कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन
अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ पिछले मुकाबले में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 272 रन बोर्ड पर लगाए थे। कप्तान हश्मतुल्लाह शाहीदी ने सर्वाधिक 80 रनों की पारी टीम के लिए खेली थी। भारत ने रोहित शर्मा के 131 रन और विराट कोहली की नाबाद 55 रन की पारी के बल पर 35 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था।
इंग्लैंड ने पिछले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 137 रनों से जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 364 रन बोर्ड पर लगाए थे। डेविड मलान ने सर्वाधिक 140 रन की पारी टीम के लिए खेली थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश 48.2 ओवरों में 227 रनों पर ऑलआउट हो गई। रीस टॉपली ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किया था।
यहां देखें- ENG vs AFG Dream 11 Prediction
जानें कैसा रहेगा दिल्ली की पिच का हाल-
ENG vs AFG, अरूण जेटली स्टेडियम की पिच गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के लिए ही एक संतुलित पिच है। तेज गेंदबाज पिच की दोहरी गति वाली प्रकृति का उपयोग कर सकते हैं और बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। इस पिच पर टॉस जीतकर पहले टीम बल्लेबाजी करने का फैसला चुन सकती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 207 रन है।