शाहीन अफरीदी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं पाक टीम के गेंदबाजी कोच - क्रिकट्रैकर हिंदी

शाहीन अफरीदी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं पाक टीम के गेंदबाजी कोच

दाएं हाथ के बल्लेबाजों को पता होता है कि शाहीन उन्हें इनस्विंग गेंद डालेंगे लेकिन इसके बावजूद बल्लेबाजों के पास उनकी गेंदबाजी का कोई जवाब नहीं होता है: शॉन टेट

Shaheen Afridi. (Photo by Michael Steele-ICC/ICC via Getty Images)
Shaheen Afridi. (Photo by Michael Steele-ICC/ICC via Getty Images)

पाकिस्तान टीम के गेंदबाजी कोच शॉन टेट का मानना है कि टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी वर्ल्ड-क्लास गेंदबाज हैं और दुनिया के तमाम दिग्गज बल्लेबाज उनकी गेंदबाजी का सामना करने के दौरान काफी असहज नजर आते हैं।

बात दें, पिछले कई सालों से शाहीन अफरीदी पाकिस्तान टीम के सभी फॉर्मेटों के मुख्य तेज गेंदबाज रहे हैं। टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ता भी उन्हें टीम में रखना चाहते हैं। इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को ICC पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2021 के रूप में प्रतिष्ठित सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी भी मिली थी।

शाहीन अफरीदी कमाल के गेंदबाज हैं: शॉन टेट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान शॉन टेट ने कहा कि, ‘शाहीन अफरीदी का साथ ही पाकिस्तान टीम के लिए बहुत मायने रखता है। उनके पास दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बनने की सारी खूबियां हैं। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज भी उनका सामना नहीं करना चाहते हैं। वो सच में कमाल के गेंदबाज हैं।

जब वह गेंदबाजी करते हैं तब तमाम फैंस भी उनके सपोर्ट में होते हैं। तमाम दाएं हाथ के बल्लेबाजों को पता होता है कि वो उनको इन-स्विंग गेंद फेंकेंगे लेकिन इसके बावजूद बल्लेबाजों के पास उनकी गेंदबाजी का कोई जवाब नहीं होता है। शाहीन अफरीदी ने कई मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और अपनी टीम को जीत दिलाई है।

बता दें, शाहीन पिछले कुछ समय से काउंटी चैंपियनशिप 2022 में मिडिलसेक्स की ओर खेल रहे थे। 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में उन्होंने भारत के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी कर विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल का विकेट चटकाया था। उनके इस प्रदर्शन की वजह से पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से मात दी थी।

यही नहीं PSL 2022 में वो लाहौर कलंदर्स का नेतृत्व कर रहे थे। उनकी कप्तानी में लाहौर ने अपनी पहली PSL ट्रॉफी जीती थी। आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2022 और वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शाहीन अफरीदी की भूमिका पाकिस्तान टीम के लिए अहम होगी। वहीं शाहीन अफरीदी भी यही चाहेंगे कि वो इन दोनों टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करें और पाकिस्तान को जीत दिलाएं।

close whatsapp