टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी मैदान से ज्यादा सोशल मीडिया पर चमकना चाहते हैं!
टीम इंडिया का हर एक खिलाड़ी सोशल मीडिया पर रहता है एक्टिव।
अद्यतन - Mar 10, 2023 6:58 pm

समय के साथ-साथ टीम इंडिया में भी कई बदलाव हुए हैं, पहले के समय में सोशल मीडिया नहीं था और इसके चलते खिलाड़ियों का पूरा फोकस क्रिकेट पर ही होता था। लेकिन अब खिलाड़ी मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया का भी स्टार बनना चाहता है, जिसके लिए वो कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने दिया था सोशल मीडिया को लेकर बयान
जी हां, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी ने सोशल मीडिया को लेकर काफी पहले बयान दिया था, उन्होंने कहा था कि खिलाड़ियों को सोशल मीडिया से ज्यादा मैदान पर अच्छा करना होगा और अगर वो मैदान पर अच्छा करेंगे तो सोशल मीडिया पर अपने आप मशहूर हो जाएंगे।
सोशल मीडिया से प्यार है टीम इंडिया के खिलाड़ियों को!
*टीम इंडिया का हर एक खिलाड़ी सोशल मीडिया पर रहता है एक्टिव।
*अपने फैन्स को सोशल मीडिया पर अपडेट देना का बना एक ट्रेंड।
*साथ ही इन खिलाड़ियों के बीच लाइक्स और फॉलोवर्स की होती है होड़।
*युवा खिलाड़ी अब सोशल मीडिया के जरिए भी कमा रहे हैं लाखों की रकम।
टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों की फौज इंस्टाग्राम पर
अब तो हर बात पर बनती है इंस्टा रील्स
पहले के समय में क्रिकेट खिलाड़ियों को फैन्स सिर्फ मैदान पर ही देख पाते थे, लेकिन अब ये क्रिकेट खिलाड़ी इंस्टाग्राम रील्स के जरिए अपने फैन्स का मनोरंजन करते हैं और आए दिन अपनी कोई ना कोई फनी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर ही देते हैं। जहां इस मामले में शिखर धवन और युजी चहल सबसे ज्यादा आगे हैं।