अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टीम के साथ अपने भविष्य और खराब फॉर्म को लेकर आलोचकों पर किया पलटवार
भारतीय टीम से हटाए जाने की खबरों से भी नहीं टूटे अजिंक्य रहाणे, बताया अपना अगला लक्ष्य।
अद्यतन - Feb 11, 2022 7:04 pm

भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे पिछले कुछ समय से बल्ले के साथ खराब फॉर्म के कारण अति आलोचनाओं का शिकार होने के बावजूद शांत और अडिग रहे, क्योंकि उन्हें विश्वास हैं कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बार फिर से धमाकेदार वापसी कर सकते है।
हालांकि, अजिंक्य रहाणे सहित इशांत शर्मा और रिद्धिमान साहा को भारतीय टीम प्रबंध ने कथित तौर पर बाहर का रास्ता दिखा दिया हैं, जिसके बाद अनुभवी तेज गेंदबाज और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने आगामी रणजी ट्रॉफी 2022 में नहीं खेलने का फैसला लिया हैं।
लेकिन अजिंक्य रहाणे ने हिम्मत नहीं हारी है, और आगामी रणजी ट्रॉफी 2022 में खेलने का फैसला लिया हैं, जहां वह अपना खोया हुआ फॉर्म फिर से हासिल कर अपने आलोचकों को जवाब देना चाहेंगे। दाएं-हाथ के बल्लेबाज को पूरा भरोसा हैं कि वह आगामी घरेलू प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन देंगे, क्योंकि अब उनका अगला लक्ष्य रणजी ट्रॉफी 2022 में ढेर सारे रन बनाना है।
अजिंक्य रहाणे को भारतीय टीम में अपनी वापसी पर पूरा भरोसा हैं
पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका में खेली गई टेस्ट सीरीज में अजिंक्य रहाणे बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाए, जिसके कारण उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और अब उनके भारतीय टेस्ट टीम के हटाए जाने की खबरे आ रही हैं। कई लोगो को लगता हैं अजिंक्य रहाणे के अंदर अब टेस्ट क्रिकेट नहीं बचा है, और शायद ही अब वह टीम में वापसी करे। लेकिन अनुभवी बल्लेबाज को खुद पर और उनकी क्षमताओं पर बहुत विश्वास है, और उन्हें अब भी लगता है कि वह टीम में वापसी कर सकते हैं।
अजिंक्य रहाणे ने कहा उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में अच्छी बल्लेबाजी की और कुछ योगदान भी दिए। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि वह बुरे दौर से गुजर रहे हैं, और सभी को इस दौर से गुजरना पड़ता है। वह न तो इस सच्चाई से भाग रहे हैं और न ही छुपा रहे हैं, वह बस इसे स्वीकार कर रहे है।
उन्होंने आगे कहा उनमे अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है, और वह सिर्फ टेस्ट क्रिकेट की बात नहीं कर रहे है, बल्कि वह तो सीमित ओवरों के क्रिकेट के लिए बहुत उत्सुक हैं। अजिंक्य रहाणे ने कहा वह फिलहाल सिर्फ रणजी ट्रॉफी 2022 पर ध्यान दे रहे हैं, और मुंबई टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं।
अजिंक्य रहाणे ने अंत में कहा उन्हें पूर्व विश्वास है कि वह भारतीय टीम में वापसी करेंगे, उन्हें खुद पर विश्वास है। उन्होंने कहा जारी बुरा दौर स्थायी नहीं है, और वह इससे बहुत कुछ सीख रहे है, और कहा जो लोग इस दौर से गुजरे हैं, उन्होंने भी वापसी की है, और वह भी करेंगे।