हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी से पहले पार्थिव पटेल ने उनकी गेंदबाजी पर उठाए सवाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी से पहले पार्थिव पटेल ने उनकी गेंदबाजी पर उठाए सवाल

हार्दिक पांड्या का ऑलराउंडर के रूप में खेलना भारतीय टीम के बेहतर संतुलन के लिए बेहद जरूरी है।

Parthiv Patel and Hardik Pandya (Image Source: Twitter)
Parthiv Patel and Hardik Pandya (Image Source: Twitter)

भारत और दक्षिण अफ्रीका 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मैच में एक-दूसरे का आमना-सामना करने के लिए तैयार हैं।

हालांकि, इस घरेलू सीरीज के लिए टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा को आराम दिया गया है, लेकिन हार्दिक पांड्या की भारतीय टीम में वापसी और फिर उमरान मलिक के संभावित डेब्यू के कारण दक्षिण अफ्रीका सीरीज काफी चर्चा में है।

हार्दिक पांड्या की भारतीय टीम में वापसी से बेहद उत्साहित है पार्थिव पटेल

इस बीच, भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल का मानना है कि अगर हार्दिक पांड्या अपने चार ओवरों का गेंदबाजी कोटा पूरा कर लेते हैं, तो भारत की टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम अधिक संतुलन मिलेगा। आपको बता दें, हार्दिक पांड्या ने करीब छह महीनो से टीम इंडिया के लिए नहीं खेला है, लेकिन हालिया आईपीएल 2022 (IPL 2022) में बतौर ऑलराउंडर वापसी करने बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का फैसला किया और पूर्व क्रिकेटर को उनसे दक्षिण अफ्रीका सीरीज के दौरा पूरे चार ओवर डालने की उम्मीद है।

पार्थिव पटेल ने स्पोर्ट्सकीड़ा के हवाले से कहा: “हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2022 में बतौर कप्तान (गुजरात टाइटन्स को डेब्यू सीजन में खिताब दिलाया) और ऑलराउंडर (487 रन और 8 विकेट) बेहतरीन प्रदर्शन किए, लेकिन अब मुद्दा यह है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कितने ओवर गेंदबाजी करेंगे। हार्दिक ने आईपीएल के सभी मैचों में गेंदबाजी नहीं की, लेकिन उन्होंने फाइनल में शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाएं। मुझे लगता है अगर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने चार ओवर डालने के लिए पर्याप्त रूप से फिट है, तो यह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी हैं, क्योंकि इससे हमारी टीम का संतुलन और भी बेहतर होगा।”

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा: “मैं हार्दिक पांड्या की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी को लेकर उत्साहित हूं। उन्होंने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया और उनकी मौजूदगी से भारतीय टीम को बेहतरीन संतुलन मिलता है। मैं यह देखने के लिए भी उत्साहित हूं कि ऋषभ पंत हार्दिक से किस स्थान पर बल्लेबाजी कराते है।”

close whatsapp