एक बार फिर से सुपर किंग्स की टीम में हुई फाफ डु प्लेसिस की एंट्री - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक बार फिर से सुपर किंग्स की टीम में हुई फाफ डु प्लेसिस की एंट्री

चेन्नई सुपर किंग्स के स्वामित्व वाले प्रबंधन ने दक्षिण अफ्रीका की घरेली टी-20 क्रिकेट लीग के पहले संस्करण में टीम खरीदी है।

Faf du Plessis. (Photo Source: Twitter/Indian Premier League)
Faf du Plessis. (Photo Source: Twitter/Indian Premier League)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ गए हैं। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो उन्हें अगले साल की शुरुआत में शुरू होने वाली क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) लीग के लिए फ्रेंचाइजी द्वारा उनके मार्की साइनिंग के रूप में शामिल किया गया है।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान 2011 से 2021 तक लगभग एक दशक तक सीएसके का हिस्सा थे। हालांकि 2016 और 2017 में जब फ्रैंचाइज़ी को आईपीएल में भाग लेने से निलंबित कर दिया गया था तब वो अन्य टीम का हिस्सा थे। डू प्लेसिस को 2022 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था।

हालांकि दक्षिण अफ्रीका लीग की फ्रेंचाइजियों ने अभी तक अपने खिलाड़ियों के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि सीएसके के स्वामित्व वाली टीम जोहान्सबर्ग फ्रेंचाइजी ने इंग्लिश ऑलराउंडर मोइन अली को टीम में शामिल किया है, जो आईपीएल में सीएसके का प्रतिनिधित्व करते हैं और उन्होंने यूएई लीग के बजाय सीएसए लीग में खेलने का विकल्प चुना है।

सीएसए लीग के अधिकारियों ने फ्रेंचाइजी से सर्वोपरि सिद्धांत के तहत पांच खिलाड़ियों की सूची जमा करने को कहा है। सूची में एक दक्षिण अफ्रीकी, तीन विदेशी खिलाड़ी, एक ही देश के दो से अधिक खिलाड़ी और एक अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल होना चाहिए।

आईपीएल की फ्रेंचाईजी CSA लीग में आएगी नजर

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड की इस लीग के लिए नीलामी प्रक्रिया 13 जुलाई को खत्म हुई थी। आईपीएल टीमों के मालिकाना हक रखने वाली फ्रेंचाइजी ने भी इस लीग में जमकर निवेश किया है।

इसमें मुंबई इंडियंस के मालिक अंबानी परिवार, चेन्नई सुपर किंग्स के एन. श्रीनिवासन, दिल्ली कैपिटल के पार्थ जिंदल, सनराइजर्स हैदराबाद के मारन परिवार, लखनऊ सुपर जायंट्स के संजीव गोयनका और राजस्थान रॉयल्स के मनोज बडाले ने इस लीग में टीमों को खरीदा है।

close whatsapp