IPL 2022: आईपीएल के इतिहास में फेयर प्ले पुरस्कार विजेताओं की सूची पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: आईपीएल के इतिहास में फेयर प्ले पुरस्कार विजेताओं की सूची पर डालिए एक नजर

फेयर प्ले अवॉर्ड मैच के दौरान टीमों पर मिले अंक के आधार पर दिया जाता है।

Chennai Super Kings (CSK)
Chennai Super Kings team. (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खुमार फैंस के दिमाग में बैठ चुका है, भारत के दर्शक हर साल IPL शुरू होने का बेसब्री से इतंजार करते हैं। कई खिलाड़ियों के करियर में IPL महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस लीग ने पिछले कुछ वर्षों में क्रिकेट को बदल कर रख दिया है। इस टूर्नामेंट में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं जिसका फैंस भरपूर लुत्फ उठाते हैं।

आज हम बात करेंगे IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा बार किन टीमों ने फेयर प्ले अवॉर्ड जीता है। यह अवॉर्ड हर सीजन में उस टीम को दिया जाता है जो बाकी टीमों की तुलना में बेहतर भावना के तहत खेल के नियमों का पालन करती है। इस टूर्नामेंट में हर एक टीम में शामिल सभी खिलाड़ी अपनी टीम के लिए अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करते हैं।

दरअसल टीम के द्वारा मैदान में किये गए व्यवहार को देखते हुए मैच के बाद दोनों टीमों को अंपायर द्वारा अंक दिए जाते हैं। सभी टीमों के स्कोर को देखते हुए अंत में फेयर प्ले अवॉर्ड दिया जाता है। एक टीम को प्रत्येक मैच में अधिकतम दस अंक दिए जाते हैं। जिसमें से चार अंक अंपायर द्वारा लिए गए फैसले पर खिलाड़ियों द्वारा खेल भावना को देखते हुए दिए जाते हैं।

यदि किसी टीम को दो अंक मिलते हैं तब उस टीम के प्रदर्शन को अच्छा माना जाता है जबकि अगर किसी टीम को एक अंक मिलता है तो उस टीम के प्रदर्शन को औसत माना जाता है और शून्य मिलने पर टीम को खराब प्रदर्शन के रूप में देखा जाता है।

चेन्नई ने अभी तक सबसे ज्यादा बार जीता फेयर प्ल अवॉर्ड

IPL की शुरुआत 2008 में हुई थी, अभी तक हुए 13 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2015 तक रिकॉर्ड 6 बार फेयर प्ले अवॉर्ड अपने नाम किया है. वर्ष 2015 के बाद CSK यह अवॉर्ड अपने नाम करने में नाकाम रही। चेन्नई के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस ने इस अवॉर्ड को 2-2 बार अपने नाम किया है।

आईपीएल 2021 में शामिल टीमें, जो अभी तक फेयर-प्ले पुरस्कार के मामले में सूची में शीर्ष पर हैं, उनमें रॉयल चैलेंजेर्स बैंगलोर, कोलकाता नाईट राइडर्स और डेल्ही कैपिटल्स शामिल हैं।

हर सीजन में फेयर प्ले अवार्ड जीतने वाली टीमों की सूची पर डालिए एक नजर:

सीजन विजेता
2008 चेन्नई सुपर किंग्स
2009 किंग्स इलेवन पंजाब
2010 चेन्नई सुपर किंग्स
2011 चेन्नई सुपर किंग्स
2012 राजस्थान रॉयल्स
2013 चेन्नई सुपर किंग्स
2014 चेन्नई सुपर किंग्स
2015 चेन्नई सुपर किंग्स
2016 सनराइजर्स हैदराबाद
2017 गुजरात लॉयंस
2018 मुंबई इंडियंस
2019 सनराइजर्स हैदराबाद
2020 मुंबई इंडियंस

आखिर अपडेट 12 मार्च 2022 तक

close whatsapp