सुरेश रैना को ना लेने पर चेन्नई सुपर किंग्स टीम पर भड़के फैन्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

सुरेश रैना को ना लेने पर चेन्नई सुपर किंग्स टीम पर भड़के फैन्स

रैना को लेकर कुछ फैन्स ने इमोशनल ट्वीट किए हैं साझा।

Suresh Raina
Suresh Raina. (Photo Source: IPL/BCCI)

मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना इस बार आपको IPL में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, जहां हाल ही में खत्म हुए मेगा ऑक्शन में किसी भी टीम ने उनको नहीं खरीदा। वहीं सालों से रैना चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए खेलते हुए आ रहे हैं, लेकिन इस बार तो CSK ने भी इस खिलाड़ी में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। जिसके बाद से फैन्स काफी ज्यादा नाराज हैं और इस टीम के खिलाफ सोशल मीडिया पर गुस्सा निकाल रहे हैं।

सुरेश रैना को लेकर इमोशनल भी हैं और गुस्सा भी हैं फैन्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL मेगा ऑक्शन 2022 में कई अपने पुराने खिलाड़ियों को खरीदा है, साथ इसके लिए टीम ने पानी की तरह पैसा बहा दिया। लेकिन जैसे ही ऑक्शन में रैना का नाम आया, तो इस टीम की तरफ से कोई भी हरकत नहीं हुई। साथ ही बाकी की 9 टीमों ने भी रैना को नहीं खरीदा। बस अब उसकी के बाद से फैन्स में काफी ज्यादा गुस्सा हैं, वो लगातार CSK टीम के खिलाफ अपना गुस्सा सोशल मीडिया के जरिए निकालने में लगे हुए हैं और लगातार अलग-अलग तरह के ट्वीट्स टीम को लेकर सामने आने लगे हैंं।

*रैना को लेकर कुछ फैन्स ने इमोशनल ट्वीट किए हैं साझा।
*कई फैन्स ने रैना के आईपीएल के आंकड़े किए शेयर किए।
*साथ ही कुछ लोगों ने आईपीएल नाम देखने तक का वादा कर डाला।
*एक समय इस खिलाड़ी का नाम ट्विटर पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा था।

कुछ ट्वीट यहां पढ़े मिस्टर आईपीएल को लेकर

https://twitter.com/tammineedi_sai/status/1493042481335705601?s=20&t=aFrK8VgUbhv_9s1ZtTkytA

साल 2022 में कुछ ऐसी नजर आएगी चेन्नई सुपर किंग्स नई टीम

CSK की फाइनल स्क्वॉड: रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, दीपक चाहर, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, ड्वेन ब्रावो, डेवोन कॉनवे, सुभ्रांशु सेनापति, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, महीश तीक्ष्णा, राजवर्धन हंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सेंटनर, प्रशांत सोलंकी, सी हरि निशांत, एन जगदीसन, क्रिस जॉर्डन, के भगत वर्मा, मुकेश चौधरी, सिमरनजीत सिंह

close whatsapp