चेतेश्वर पुजारा के जन्मदिन मनाने पर क्यों आया फैंस को गुस्सा !
अद्यतन - जनवरी 26, 2018 12:06 अपराह्न

भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने 25 जनवरी को अपना 30वां जन्मदिन मनाया। मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेटरों और सपोर्ट स्टाफ ने मिलकर पुजारा का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान पुजारा का जो केक था उसे ‘तिरंगा’ जैसा बनाया गया। और ये बात फैन्स को पसंद नहीं आई। एक ओर जहां फैन्स ने पुजारा को ‘द वॉल’ का दर्जा दिया, तो दूसरी तरफ कुछ फैन्स ने तिरंगा केक पर नाराजगी जताई।
केके काटने के बाद हर बार की तरह क्रिकेटरों ने पुजारा को केक से मानो नहला डाला। भारतीय टीम जब भी किसी साथी खिलाड़ी का बर्थडे मनाती है, तो कुछ ही इसी अंदाज में उसे केक से नहला डालती है। बीसीसीआई के पुजारा के बर्थडे की फोटोज बीसीसीआई ने ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया।
How’s that for a cake face? Happy Birthday 🍰 @cheteshwar1 #TeamIndia pic.twitter.com/AX241up0fD
— BCCI (@BCCI) January 25, 2018
बीसीसीआई के साथ साथ मुरली विजय,भुवनेश्वर कुमार,लोकेश राहुल ने भी सोशल मीडिया पर पुजारा की केक से लथपथ फोटो को शेयर कर उन्हें जन्मदिन विश किया
https://www.instagram.com/p/BeYTKxCgw1D/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_ufi_test
https://www.instagram.com/p/BeYU51Cg3R1/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_ufi_test
https://www.instagram.com/p/BeYQW32nPel/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_ufi_test