अब हार्दिक पांड्या की वाइफ को किया जा रहा है Troll, इस बार फैन्स ने कर डाली हर हद पार
हार्दिक पांड्या की वाइफ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था शेयर।
अद्यतन - Dec 17, 2023 6:20 pm

जब से मुंबई इंडियंस टीम ने हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान बनाया है, तब से ये टीम और हार्दिक फैन्स के निशाने पर आ गए हैं। कई फैन्स MI टीम की जर्सी में आग लगा रहे हैं, तो कई फैन्स सोशल मीडिया पर MI टीम को गालियां दे रहे हैं। वहीं अब इन फैन्स ने हद पार कर दी है और सोशल मीडिया पर हार्दिक की वाइफ को Troll किया जा रहा है।
इंस्टा पर तेजी से गिर रहे हैं MI टीम के Followers
जैसे ही मुंबई इंडियंस टीम ने हार्दिक को कप्तान बनाने का ऐलान किया था, तब से लेकर अब तक इस टीम के इंस्टा Followers काफी तेजी से गिर रहे हैं। पहले इंस्टाग्राम पर मुंबई टीम के कुल 13.2 मिलियन Followers थे, वहीं जब से टीम ने रोहित को कप्तानी से हटाया है तब से इस टीम के Followers का आंकड़ा 12.4 मिलियन पर पहुंच गया है।
हार्दिक पांड्या की वाइफ को लिया अब फैन्स ने अपने निशाने पर
*हाल ही में हार्दिक पांड्या की वाइफ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था शेयर।
*जहां इस नए पोस्ट में नताशा स्तांकोविक की थी कुछ स्टाइलिश तस्वीरें।
*लेकिन MI टीम से नाराज फैन्स ने लिए नताशा के पोस्ट पर किए घटिया कमेंट।
*फैन्स ने सभी हदों को किया पार, नताशा और हार्दिक के लिए लिखे गंदे कमेंट्स।
नताशा स्तांकोविक के इस पोस्ट पर किए हैं फैन्स ने कमेंट
हार्दिक पांड्या को लेकर MI टीम का सोशल मीडिया पोस्ट
क्रिकेट जगत के लोगों की भी है अब अलग-अलग राय
दूसरी ओर जब से हार्दिक पांड्या मुंबई टीम में आए हैं और उनको टीम का कप्तान बनाया गया है, तब से लेकर अब तक फैन्स की अलग-अलग राय है। दूसरी ओर क्रिकेट जगत से जुड़े लोग और कई पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों की भी अलग-अलग राय है, जहां कुछ पूर्व खिलाड़ी MI टीम के फैसले को सही बता रहे हैं तो कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने इस फैसले को एक दम गलत करार दिया है। अब आने वाले वक्त में ही पता चलेगा, ये फैसला कितना सही या फिर कितना गलत साबित होता है।