पूरन को चूरन कहना हरभजन को पड़ गया भारी, फैन्स ने किया बेरहमी से ट्रोल
आईपीएल में निकोलस पूरन का रिकॉर्ड रहा है बेहद खराब।
अद्यतन - Apr 7, 2022 5:24 pm

क्रिकेट प्रसारण पिछले कुछ वर्षों में काफी विकसित हुआ है, द्विभाषी कमेंट्री के लिए कई कैमरा सेटअप के साथ, दर्शकों के लिए अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कवरेज को और बेहतर किया गया है। इस वक्त खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को वर्तमान में पांच से अधिक भाषाओं में प्रसारित किया जा रहा है, लेकिन हिंदी कमेंट्री ने सभी गलत कारणों से सभी का ध्यान खींचा है।
जहां कुछ प्रशंसक पहले से ही पूर्व क्रिकेटरों द्वारा इस्तेमाल किए गए कुछ वाक्यांशों के खिलाफ थे, जो क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब कमेंट्री की दुनिया में अब अपना नाम बना रहे है। इस बीच वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को लेकर हरभजन सिंह ने कुछ ऐसा कमेंट किया जिसकी काफी आलोचना हो रही है।
फैंस ने भज्जी को उनकी कमेंट्री के लिए जमकर लताड़ा
भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर लखनऊ के खिलाफ हिंदी कमेंट्री के दौरान ऑन एयर थे जब सनराइजर्स हैदराबाद के 18 वें ओवर में पूरन को अवेश खान ने आउट किया। हरभजन ने इस दौरान अपनी कमेंट्री में पूरन के नाम को ‘चूरन’ के साथ जोड़ा और यह प्रशंसकों को भड़काने करने के लिए काफी था और उन्होंने ट्विटर पर पूर्व क्रिकेटर को जमकर ट्रोल किया।
दरअसल जब पूरन आउट हुए तो हरभजन ने कमेंट्री के दौरान कहा था कि, “निकोलस पूरन जो खिला रहे थे चूरन अब वो अपने चूरन का खुद ही स्वाद लेते हुए बाहर जा रहे हैं।” यह एक लाइन सुनने के बाद कुछ फैंस तो उनके कॉमेंटेटर बनने पर सवाल खड़ा करने लगे हैं।
यहां सुनिए हरभजन की वो कमेंट्री
— Sky (@Cursedbuoy) April 5, 2022
वहीं अगर सनराइजर्स हैदराबाद के अभियान की बात करें तो आईपीएल 2022 में उनकी टीम को शुरुआती दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन, निकोल पूरन ने आखिरकार आईपीएल में बल्ले से अपने सूखे को समाप्त कर दिया और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ निकोलस पूरन ने सिर्फ 24 गेंदों में 34 रनों की अच्छी पारी खेली।