जहीर खान और आशीष नेहरा को फिर से साथ में देख, फैन्स ने याद किए टीम इंडिया के पुराने दिन | CricTracker Hindi

जहीर खान और आशीष नेहरा को फिर से साथ में देख, फैन्स ने याद किए टीम इंडिया के पुराने दिन

आज IPL में पहला मैच गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

जहीर खान और आशीष नेहरा ने साथ में टीम इंडिया के लिए मुकाबले खेले हैं, साथ ही दोनों गेंदबाज अपने-अपने करियर में काफी सफल रहे हैं। वहीं अब ये पूर्व खिलाड़ी अलग-अलग IPL टीमों के साथ में जुड़े हुए हैं और खिलाड़ियों को ज्ञान देने का काम कर रहे हैं। इस बीच इन दोनों पूर्व तेज गेंदबाजों से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

एक है कोच, तो दूसरा है मेंटोर

जी हां, IPL में आशीष नेहरा हेड कोच की भूमिका निभा रहे हैं, जहां वो काफी समय से गुजरात टाइटंस टीम को कोचिंग दे रहे हैं। तो दूसरी ओर जहीर खान लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मेंटोर हैं और वो इसी सीजन टीम के साथ जुड़े हैं। इन दोनों पूर्व खिलाड़ियों का टीम इंडिया के अलावा IPL करियर भी काफी दमदार रहा था और दोनों अलग-अलग टीमों से ये लीग खेल चुके हैं।

जब जहीर खान मिले अपने पुराने साथी आशीष नेहरा से

*आज IPL में पहला मैच गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा।
*उससे पहले LSG के मेंटोर और पुरानी साथी जहीर खान से मिले आशीष नेहरा।
*इस दौरान दोनों एक-दूसरे से मिलकर हुए खुश, काफी देर तक बातचीत करते दिखे।
*फैन्स ने वीडियो पर कमेंट किया- हमको वर्ल्ड कप 2003 याद आ गया दोनों को साथ देख।

जहीर खान और आशीष नेहरा का ये वीडियो तो देखना बनता है

ये पुरानी यारी भी है काफी ज्यादा प्यारी

गुजरात और लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का कैसा चल रहा है प्रदर्शन?

इस समय IPL 2025 में गुजरात टाइटंस टीम गजब का प्रदर्शन कर रही है, जहां इस टीम ने अभी तक कुल 5 मैच खेले हैं। जिसमें से टीम को 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, तो एक मैच में ये टीम हारी है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने भी कुल 5 मैच खेले हैं, लेकिन इस टीम को तीन मैचों में जीत और दो में मैचों में करारी हार मिली है। अब देखना अहम होगा की जब ये टीमें आमने-सामने होंगी, तो जीत किस टीम की होगी।

close whatsapp