Chetan Sakariya को भूल गए क्या आप, क्रिकेट की चकाचौंध से अचानक गायब हो गया ये खिलाड़ी
अपने खेल को लेकर लंबे समय से खबरों में नहीं आए हैं Chetan Sakariya
अद्यतन - Aug 11, 2024 2:25 pm

तेज गेंदबाज Chetan Sakariya ने पहले घरेलू क्रिकेट और फिर IPL में अपना दम दिखाया था, जिसके बाद उन्होंने टीम इंडिया में एंट्री ली थी। एक समय ऐसा था की मीडिया में चेतन के संघर्ष से जुड़ी कहानी को हर दिन दिखाया जाता था, लेकिन फिर मौका ना मिलने के कारण चेतन खबरों से भी गायब हो गए और अब फैन्स को रफ्तार के सौदागर का जलवा देखे काफी समय हो गया है।
Chetan Sakariya के साथ KKR टीम ने भी की दिल्ली टीम जैसी हरकत
आपना IPL डेब्यू Chetan Sakariya ने RR टीम से किया था, डेब्यू सीजन में ही दमदार प्रदर्शन कर ये खिलाड़ी टीम इंडिया में पहुंच गया था। लेकिन उसके बाद राजस्थान टीम ने इस खिलाड़ी को रिलीज कर दिया, फिर चेतन को दिल्ली टीम ने खरीदा और उस टीम में चेतन को खेलने के काफी कम मौके मिले हैं। दिल्ली के बाद IPL 2024 में चेतन KKR टीम के साथ नजर आए, लेकिन KKR टीम ने भी चेतन को एक भी मैच में इस सीजन मौका नहीं दिया और अब टीम इस खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है।
लोग भूल गए हैं तेज गेंदबाज Chetan Sakariya को
*अपने खेल को लेकर लंबे समय से खबरों में नहीं आए हैं गेंदबाज Chetan Sakariya
*2021 में किया था इंटरनेशनल डेब्यू, उसके बाद नहीं मिला टीम इंडिया में मौका।
*भारतीय टीम से श्रीलंका के खिलाफ 1 वनडे और 2 टी20 मैच खेला है इस खिलाड़ी ने।
*इस घरेलू सीजन दमदार प्रदर्शन कर, टीम इंडिया में वापसी करना चाहेंगे चेतन।
SRK के साथ Chetan Sakariya और उनकी मां
हाल ही में शुरू की है अपने जीवन की नई पारी
22 गज से दूसर चेतन ने हाल ही में अपने जीवन की नई पारी का आगाज किया था, जहां कुछ दिनों पहले ही ये तेज गेंदबाज शादी के बंधन में बंधा है। जिससे जुड़ी कुछ तस्वीरें सकारिया ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी, साथ ही उनकी शादी में घरेलू टीम के कुछ खिलाड़ी भी पहुंचे थे।