‘हर मैच में इसको ball of century पड़ जाती है’ – विराट के आउट होने के बाद फैंस के रिएक्शन
पहले टेस्ट मैच में सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौटे विराट कोहली।
अद्यतन - दिसम्बर 14, 2022 11:00 पूर्वाह्न

बांग्लादेश और भारत के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के कप्ताज केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जो अब तक सही साबित होता हुआ नहीं दिखा है।
दरअसल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को उनके सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और केएल राहुल ने अच्छी शुरुआती दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी हुई और ऐसा लग रहा था कि शुरुआती एक घंटे क्रीज पर बिताने के बाद ये दोनों बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 41 से 48 रनों के बीच भारत ने गिल, राहुल और विराट कोहली के विकेट गंवा दिए।
बांग्लादेश के खिलाफ ही विराट ने लगाया था आखिरी टेस्ट शतक
आपको बता दें कि, विराट कोहली जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पिछले वनडे मुकाबले में शतक लगाया था उनसे सभी को काफी उम्मीदें थी। फैंस उनसे काफी उम्मीदें लगाए हुए बैठे थे। लेकिन एक बार फिर उनके फैंस को निराशा हाथ लगी। गौरतलब है कि विराट का आखिरी टेस्ट शतक साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ निकला था और ऐसे में सभी फैंस यही सोच रहे थे कि एक बार फिर यहां भी वो बड़ी पारी खेल सकते हैं।
खैर बात करें इस मुकाबले की तो फ़िलहाल क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया 22 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 55 रन बना चुकी है। अगर भारत को पहली पारी में बांग्लादेश के खिलाफ बड़ा बनाना है तो इन दोनों बल्लेबाजों को यहां से बड़ी पारी खेलनी होगी।
इस मैच के लिए भारत और बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन
बांग्लादेश: जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन
भारत: शुभमन गिल, केएल राहुल (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
विराट के आउट होने के बाद फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन
Pakistan ke against series karvao 😭 phir Kohli lagatar 3 century marega
— Monki Cat (@TomThecaty) December 14, 2022
T20I ✅
ODI✅so be calm guys, Test Comeback will come soon ! @imVkohli
— RCB | Raju (@rsofficial18) December 14, 2022
https://twitter.com/CricketingJay/status/1602896449418559488?s=20&t=_unFuYrjeATg63lZVN-5aw
https://twitter.com/AmanDVSJ/status/1602896419081572352?s=20&t=_unFuYrjeATg63lZVN-5aw
Kohli's test batting legacy is taking a hit
— Kaushik Jegadeesan (@kaushik0803) December 14, 2022
Virat Kohli dismissed for 1 run in first innings! He will be scoring century in 2nd innings and i am so much confident about it. Wait and See! #INDvsBAN pic.twitter.com/z5IxZgLMuA
— Cricket With Laresh (@Lareshhere) December 14, 2022
Why such unplayable deliveries will only get to virat…
And he has that skill to counter attack .but what happened bruh @imVkohli 💔 https://t.co/2Heh8m3bx4— Sai Ram (@SidViratStan1) December 14, 2022
Shubmnagill out on a poor shot 22+ test matches he played ,
Kl Rahul out on a poor shot 40+ test matches he has allready played ,
Virat kohli again caught in the creas left armer again gets him #indvsbang— Hemant Bhavsar (@hemantbhavsar86) December 14, 2022
hmare kohli ko hr match me ball of century pd jati h
— rowdy rathore (@bherupalrathore) December 14, 2022
Virat Kohli Test Average – 49.23
— tweet bro (@mavabr0) December 14, 2022