MC Stan के साथ प्रोजेक्ट साइन करने पर MS Dhoni से बनाई फैंस ने दूरी, पूछा ऐसी भी क्या थी माही भाई आपकी मजबूरी? - क्रिकट्रैकर हिंदी

MC Stan के साथ प्रोजेक्ट साइन करने पर MS Dhoni से बनाई फैंस ने दूरी, पूछा ऐसी भी क्या थी माही भाई आपकी मजबूरी?

आगामी आईपीएल 2024 धोनी का बतौर प्लेयर आखिरी सीजन हो सकता है।

MC Stan and MS Dhoni. (Image Source: Instagram)
MC Stan and MS Dhoni. (Image Source: Instagram)

भारत के महान विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट की दुनिया के महानतम कप्तानों में एक हैं। हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी करना जारी रखे हैं।

एमएस धोनी (MS Dhoni) ने पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आईपीएल 2023 खिताब दिलाया था और इस साल एक बार फिर वह अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे। यह कहा जा रहा है कि आगामी आईपीएल 2024 धोनी का बतौर प्लेयर आखिरी सीजन होगा। इस बीच, माही के फैंस ने रैपर और बिग बॉस 16 के विजेता एमसी स्टेन के साथ उनकी सहभागिता पर नाराजगी जाहिर की है।

एमसी स्टेन के साथ काम कर रहे हैं MS Dhoni

दरअसल, एमएस धोनी (MS Dhoni) एक एड के लिए फेमस रैपर एमसी स्टेन के साथ काम कर रहे हैं, जिस पर फैंस ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि एमसी स्टेन ने इंस्टाग्राम पर अपनी और एमएस धोनी की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जहां वे दोनों स्टाइलिश काले सूट पहने हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखिए: महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर्स पर 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का लगाया आरोप, यह है पूरा मामला

पहली तस्वीर में एमएस धोनी और एमसी स्टेन हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों अपने हाथों से पी का साइन बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। आखिरी तस्वीर में वे कूल पोज दे रहे हैं, और स्टेन ने कैप्शन में लिखा: “Thala लीजेंड महेंद्र सिंह धोनी के साथ कुछ अच्छे शॉट।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MC STΔN 💔 (@m___c___stan)

इस बीच, एमसी स्टेन के साथ धोनी की तस्वीरें वायरल होने के बाद फैंस पूर्व भारतीय कप्तान से खफा हो गए हैं, और इस सहयोग को समय की बर्बादी बता रहे हैं। कुछ फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि माही मुंबई के रैपर के साथ काम कर रहे हैं, जिसके लिए फैंस ने उनकी मजबूरी पूछी है। हालांकि, कुछ फैंस स्टेन और धोनी के सहयोग से उत्साहित हैं।

यहां देखिए फैंस की प्रतिक्रियाएं –

https://twitter.com/CrickettFanGirl/status/1743310148784050678

https://twitter.com/Sajjadca/status/1743309853206913272

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?