'रिटायर हो जाओ भाई' BGT टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में रोहित के 6 रनों पर आउट होने के बाद फैंस के रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘रिटायर हो जाओ भाई’ BGT टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में रोहित के 6 रनों पर आउट होने के बाद फैंस के रिएक्शन

एडिलेड टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 15 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए रोहित 

Australia vs India, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)
Australia vs India, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया में जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की वापसी हुई थी। हालांकि, अपनी वापसी पर रोहित बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। बता दें कि एडिलेड में जारी दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में रोहित 15 गेंदों में महज 6 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए हैं।

तो वहीं रोहित इस मैच की पहली पारी में भी रोहित 23 गेंदों में सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए थे। मुकाबले में रोहित के फ्लाॅप प्रदर्शन के बाद फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से तीखी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर बनाई मजबूत पकड़

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो भारत ने दूसरी पारी में भी पहली पारी की तरह खराब बल्लेबाजी करना जारी रखा। मुकाबले में दिन का खेल खत्म होने पर, भारत ने दूसरी पारी में 24 ओवर बाद 5 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं।

क्रीज पर इस समय स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत 28* और युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी 15* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दूसरे दिन के स्टंप के बाद भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम से 29 रनों से पीछे है।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली। भारत के 180 रनों के जबाव में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 337 रन बनाए और भारत पर 157 रनों की मजबूत बढ़त बना ली है।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में ट्रैविस हेड ने 140 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली, तो मार्नस लाबुशेन ने 64 रनों की शानदार पारी खेली। दूसरे दिन की समाप्ति के बाद मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

देखें एडिलेड टेस्ट मैच में रोहित शर्मा के फेल होने के बाद फैंस के रिएक्शन

 

 

close whatsapp