हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी तस्वीर आई सामने, तो फैन्स ने लिखा- Ambulance बुला लो जल्दी से - क्रिकट्रैकर हिंदी

हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी तस्वीर आई सामने, तो फैन्स ने लिखा- Ambulance बुला लो जल्दी से

MI टीम ने अपने नए कप्तान हार्दिक पांड्या की तस्वीर की थी पोस्ट।

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)
Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

हार्दिक इस साल से मुंबई टीम की कप्तानी करने के लिए उत्साहित है, पांड्या का ये उत्साह मैदान और बयानों में नजर आता है। इस बीच MI टीम के कप्तान की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसे लेकर फैन्स ने इस खिलाड़ी को जमकर Troll किया है और ऐसे कमेंट्स किए हैं जिसे पढ़ आप भी हैरान रह जाएंगे।

लंबे समय बाद हुई हार्दिक पांड्या की मैदान पर वापसी

जी हां, हार्दिक पांड्या अक्टूबर 2023 में वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हुए थे, बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान उनको ये चोट लगी थी। बस उसके बाद से वो क्रिकेट से दूर हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने हाल ही में DY पाटिल टूर्नामेंट के जरिए मैदान पर वापसी की थी। वहीं अब वो IPL 2024 के लिए पुरी तरह फिट हैं और बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी करते हुए भी नजर आ रहे हैं नेट्स पर लगातार।

Ambulance और हार्दिक पांड्या का क्या कनेक्शन है रे बाबा?

*MI टीम ने अपने नए कप्तान हार्दिक पांड्या की तस्वीर की थी पोस्ट।
*जहां इस तस्वीर में हार्दिक गेंदबाजी के लिए दौड़ लगाते हुए आए नजर।
*लेकिन कमेंट बॉक्स में फैन्स ने चोटिल होने से लेकर किया पांड्या को TROLL
*लिखा- Ambulance बुला लो, हार्दिक गेंदबाजी करने जा रहा है अब ।

हार्दिक पांड्या को इस तस्वीर को लेकर किया है काफी ज्यादा Troll

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी जुड़े टीम के साथ

वहीं लंबे इंतजार के बाद टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की भी MI टीम में एंट्री हो गई है, जहां हिटमैन ने पूरे स्वैग के साथ होटल में एंट्री मारी है। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने 4-1 से टेस्ट सीरीज जीती थी, जिसके बाद से रोहित आराम कर रहे थे और  इसी के चलते वो जल्दी MI टीम के साथ नहीं जड़े थे। अब वो टीम के साथ जुड़ गए हैं और जल्द ही कप्तान हार्दिक के साथ अभ्यास करते हुए आपको नजर आ जाएंगे।

एक नजर हिटमैन की एंट्री पर डालते हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

close whatsapp