शिखर धवन को तस्वीर शेयर करना पड़ा भारी, फैन्स ने कर दी एक बड़ी Demand
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं बल्लेबाज शिखर धवन।
अद्यतन - Nov 22, 2023 6:18 pm

शिखर धवन लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए बतौर ओपनर बल्लेबाजी कर चुके हैं, लेकिन अब कहानी काफी ज्यादा अलग है। जहां इस बल्लेबाज को टीम इंडिया से खेले कई महीने बीत गए हैं, तो दूसरी ओर फैन्स आज भी गब्बर को काफी याद करते हैं। जिसका सबूत खुद इस खिलाड़ी का सोशल मीडिया दे रहा है और फैन्स फिर से धवन को टीम इंडिया में वापसी करता हुआ देखना चाहते हैं।
1 साल हो गया शिखर धवन को इंटरनेशनल क्रिकेट खेले
जी हां, शिखर धवन की काफी पहले ही टेस्ट टीम और टी20 टीम से छुट्टी हो गई थी, वहीं अब उन्हें टीम इंडिया से वनडे क्रिकेट खेले भी काफी समय हो गया है। जहां गब्बर ने टीम इंडिया से अपना आखिरी टेस्ट साल 2018 में खेला था, तो आखिरी टी20 इंटरनेशनल धवन ने साल 2021 में खेला था। वनडे क्रिकेट में शिखर आखिरी बार टीम इंडिया के लिए साल 2022 के आखिर में खेलते हुए नजर आए थे और वो मैच उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।
शिखर धवन की टीम इंडिया में वापसी चाहते हैं फैन्स
*सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं बल्लेबाज शिखर धवन।
*इसी कड़ी में बल्लेबाज ने अपनी एक तस्वीर की थी पोस्ट।
*कमेंट बॉक्स में फैन्स ने लगाई धवन से टीम इंडिया में वापसी की गुहार।
*वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार के बाद से फैन्स को आ रही है धवन की याद।
फैन्स ने शिखर धवन की तस्वीर पर किए हैं कई कमेंट्स
टीम इंडिया को पूरा सपोर्ट किया है इस खिलाड़ी ने
भले ही गब्बर को वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया था, उसके बाद भी इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम को जमकर सपोर्ट किया था। जिसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिला था, जहां धवन टीम इंडिया से जुड़े पोस्ट लगातार शेयर कर रहे थे और टीम के साथ-साथ फैन्स का जोश बढ़ा रहे थे। दूसरी ओर धवन अब IPL खेलते हुए नजर आएंगे, जहां वो पंजाब टीम के कप्तान हैं।