मुंबई से लेकर लंका तक दिखा Team India का क्रेज, खिलाड़ियों के साथ तस्वीर लेने की मची होड़
Team India के सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया गया है शेयर।
अद्यतन - Jul 23, 2024 11:10 am

Team India के सामने अब मिशन लंका है, जहां 27 जुलाई से भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा शुरू होने जा रहा है। वहीं इस दौरे के लिए टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच गई है, इस बीच टीम के सोशल मीडिया पर यात्रा का एक वीडियो शेयर किया गया है और इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने फैन्स को निराश नहीं किया है।
अच्छा तो इसलिए मिली है SKY को कप्तानी
श्रीलंंका के खिलाफ पहले टी20 सीरीज होगी और फिर वनडे सीरीज खेलेगी जाएगी, वहीं इस टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को Team India का कप्तान बनाया गया है। हार्दिक पांड्या के हाथ से कप्तानी जाने के बाद हर कोई हैरान था, लेकिन अब इसकी वजह भी सामने आ गई है। जहां चीफ सेलेक्टर Ajit Agarkar ने कहा कि- हार्दिक की फिटनेस पिछले कुछ समय से समस्या रही है, ऐसे में हम ऐसा खिलाड़ी चाहते हैं जो ज्यादातर मौकों पर उपलब्ध रहे और इसलिए SKY को टी20 का कप्तान बनाया गया है। इससे पहले भी SKY 2 बार टी20 में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं।
Team India के खिलाड़ी फैन्स का महत्व जानते हैं
*Team India के सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया गया है शेयर।
*वीडियो में टीम का भारत से लेकर श्रीलंका पहुंचने का सफर दिखाया है।
*इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपने हर फैन को दी सेल्फी।
*साथ ही फैन्स सबसे ज्यादा तस्वीर सूर्यकुमार यादव के साथ ले रहे थे।
ये वीडियो सामने आया है Team India के सोशल मीडिया पर
एक नजर डालते हैं टीम की इन तस्वीरों पर भी
श्रीलंका दौरे के लिए कुछ इस प्रकार है Team India
टी20 सीरीज
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर,रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।
वनडे सीरीज
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर),ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।