इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच को लेकर फारुख इंजीनियर का बड़ा बयान, कहा- मैं आश्विन की जगह चहल या विश्नोई में से किसी को चुनता - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच को लेकर फारुख इंजीनियर का बड़ा बयान, कहा- मैं आश्विन की जगह चहल या विश्नोई में से किसी को चुनता

टी-20 विश्व कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए वार्म अप मैच के बाद नहीं खेले हैं युजी चहल।

Farokh Engineer and Team India (Image Credit- Twitter)
Farokh Engineer and Team India (Image Credit- Twitter)

टी-20 विश्व कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज 10 नवंबर को एडिलेड ओवल में खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराकर, फाइनल में जगह बना ली है।

इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर नजर डालें तो इंग्लैंड ने अपनी टीम में दो बदलाव किए। इंग्लैंड ने चोटिल मार्क वुड और डेविड मिलान की जगह फिल साल्ट और क्रिस जॉर्डन को खिलाया। वहीं भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया और जिम्बाब्वे के खिलाफ ग्रुप स्टेज में खिलाई गई टीम को आज मैदान पर उतारा।

पिच को नहीं परख पाया टीम मैनेजमेंट

लेकिन यह प्लेइंग इलेवन टीम इंडिया के लिए कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। टीम इंडिया के थिंक टैंक ने इस स्लो पिच पर एक भी लेग स्पिनर को नहीं खिलाया। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड ने अपनी टीम में आदिल रशीद को मौका दिया, जो शानदार साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में मात्र 20 रन खर्चे और 1 विकेट भी लिया।

इसके अलावा लियम लिविंगस्टोन ने भी काफी ने शानदार गेंदबाजी की और 3 ओवर में 21 रन खर्च किए। एडिलेड के इस स्लो पिच का टीम इंडिया का थिंक टैंक सही तरीके से अनुमान नहीं लगा पाया। और अब इस मैच की प्लेइंग इलेवन को लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज फारुख इंजीनियर ने कहा है कि वह इस मुकाबले में आर अश्विन की बजाय इस मैच में युजवेंद्र चहल या रवि बिश्नोई में से किसी एक खिलाते

फारुख इंजीनियर ने दिया बड़ा बयान

फारुख इंजीनियर ने क्रिकट्रैकर पर बैटब्रिक्स 7 प्रस्तुत रन की रणनीति शो में बड़ा बयान दिया है। फारुख ने कहा यह देखते हुए कि, ट्रैक (पिच) धीमा होने वाला है। मैं आर अश्विन की बजाय युजवेंद्र चहल या रवि बिश्नोई में से किसी एक को प्राथमिकता देता है। लेकिन मैं उससे पहले उन्हें एक या दो मैच खेला चुका होता, सीधे सेमीफाइनल में नहीं खिलाता।

साथ ही फारुख ने कहा कि इसके बाद वे अधिक प्रभावी होते हैं। विश्व कप जीतने के लिए आपको एक लेग स्पिनर की जरूरत होती है और वह हमारी टीम में एक भी नहीं था। कुल मिलाकर हमारे पास एक अच्छी टीम थी और इस तरह के टूर्नामेंट में भारतीय टीम को थोड़ी भाग्य की जरूरत थी।

बता दें टी-20 विश्व कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को हरा दिया है। मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए।

जवाब में इंग्लैंड ने 16 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 170 रन बनाकर, इस मैच को 10 विकेट से अपने नाम कर लिया। अब 13 नवंबर को इंग्लैंड का सामना फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के साथ मेलबर्न में होगा।

close whatsapp