टी-20 वर्ल्ड कप 2022: फारुख इंजीनियर का बड़ा बयान कहा- सैम करन को आप प्रेडिक्ट नहीं कर सकते, वह एक शातिर गेंदबाज है - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022: फारुख इंजीनियर का बड़ा बयान कहा- सैम करन को आप प्रेडिक्ट नहीं कर सकते, वह एक शातिर गेंदबाज है

सैम करन ने जारी टी-20 विश्व कप 2022 के ग्रुप स्टेज में 10 विकेट हासिल किए थे।

Sam Curran

Sam Curran. (Photo by Ashley Vlotman/Gallo Images/Getty Images)

पूर्व भारतीय बल्लेबाज फारुख इंजीनियर ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम करन को लेकर कहा है कि, टीमों ने उन्हें कमतर (कम आंकना) समझा है। साथ ही फारुख इंजीनियर ने सैम की टी-20 वर्ल्ड कप में की गई गेंदबाजी की तारीफ करते हुए काफी कुछ कहा है। बता दें कि इंग्लैंड के इस सीमर ने अभी तक टी-20 विश्व कप में शानदार गेंदबाजी की है

और कई मौकों पर इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी का भार भी अपने कंधों पर उठाया है। टी-20 विश्व कप में जब भी इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को मैच के दौरान विकेट चाहिए होता है तो वह सैम करन का रुख करते हैं। इसके अलावा बता दें, इंग्लैंड के इस लेफ्ट आर्म पेसर ने टी-20 विश्व कप की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ 5 विकेट लेकर की थी और उसके बाद सुपर 12 स्टेज में कुल 10 विकेट अपने नाम किए।

और अब फारुख इंजीनियर ने इस गेंदबाज को लेकर बताया है कि, वह कैसे बल्लेबाज से एक कदम आगे रहता है। यह पहले ही खिलाड़ियों का मन पढ़ लेता है कि बल्लेबाज क्या करने वाला है और उसके अनुसार अपनी फील्डिंग सजाता है

फारुख ने सैम करन को लेकर कही ये बड़ी बात

बता दें कि फारुख इंजीनियर ने क्रिकट्रैकर पर बैटब्रिक्स 7 प्रस्तुत रन की रणनीति शो में सैम करन को लेकर बड़ा बयान दिया है। फारुख ने कहा हर कोई सैम करन को कम आंक रहा है। और वह बिना ज्यादा रन गंवाए 4 से 5 विकेट ले रहा है। वह बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहा है और वह एक शातिर गेंदबाज है।

साथ ही फारुख ने कहा कि, वह बहुत शानदार लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करता है। वो एक काफी सोचने वाला गेंदबाज है जो पहले ही समझ लेता है कि बल्लेबाज क्या करने वाला है और कहां पर उसे हिट करने वाला है। उसके हिसाब से वह फील्डिंग सजा लेता है। जाहिर तौर पर वह काफी वाइड गेंदबाजी कर विकेट हासिल करता है लेकिन वह ज्यादा वाइड गेंद भी नहीं फेंकता है।

close whatsapp