बाॅलीवुड अभिनेता अजय देवगन के फेवरेट क्रिकेटर हैं MS Dhoni, सोशल मीडिया पर किया खुलासा
देवगन ने यह जानकारी इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से दी है
अद्यतन - Aug 2, 2024 5:28 pm

बाॅलीवुड अभिनेता और प्रोड्यूसर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने हाल में ही अपने फेवरेट क्रिकेटर का नाम बताया है। अभिनेता के फेवरेट क्रिकेटर और कोई नहीं, बल्कि हमारे और आपके फेवरेट पूर्व भारतीय कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) हैं।
गौरतलब है कि अजय देवगन ने हाल में ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर, फैंस के साथ एक सवाल-जबाव सेशन किया। जब इस सेशन में अजय से उनके फाॅलोअर ने फेवरेट क्रिकेटर का नाम पूछा, तो उन्होंने कहा- उनके लिए किसी एक को चुनना मुश्किल है, लेकिन उनके फेवरेट क्रिकेटर एमएस धोनी हैं।
देखें अजय देवगन की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशाॅट
![]()
अजय देवगन के बारे में बात की जाए तो हाल में ही उनकी नई फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ रिलीज हुई है। इसी फिल्म के प्रोमोशन को लेकर ही उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर सवाल-जबाव सेशन किया था।
अब सिर्फ IPL में ही खेलते हुए नजर आते हैं MS Dhoni
दूसरी तरफ, साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद एमएस धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। आईपीएल 2025 में उनके खेलने की संभावना है और शायद बतौर खिलाड़ी उनका यह आखिरी सीजन हो। इससे पहले आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले उन्होंने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी और तभी से उनके आईपीएल से संन्यास की चर्चा चल रही है। बता दें कि धोनी की कप्तानी में सीएसके 5 बार आईपीएल चैंपियन बना है।
धोनी को भारत के साथ वर्ल्ड क्रिकेट के कुछ बेहतरीन कप्तानों में से एक माना जाता है, जो विकेट के पीछे से मैच पलटने के लिए जाने जाते थे। गौरतलब है कि धोनी की ही कप्तानी में भारत ने आईसीसी की तीनों फाॅर्मेट की ट्राॅफियों को अपने नाम किया। भारत ने धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2007, क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्राॅफी 2013 जीता था।