स्टुअर्ट ब्रॉड के पब में लगी भीषण आग; इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने ट्विटर पर जताया दुख
स्टुअर्ट ब्रॉड और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर हैरी गर्नी दोनों ‘टैप एंड रन’ पब के मालिक है।
अद्यतन - जून 13, 2022 11:33 पूर्वाह्न

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड इस समय तीन ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में आमने-सामने हैं। इस मैच में दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड पहली पारी में गेंद के साथ कुछ खास नहीं कर पाए, जिसके बाद उन्हें व्यक्तिगत रूप से एक और झटके का सामना करना पड़ा हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज ने अपने 26 ओवरों में दो विकेट लेते हुए 107 रन बहाए, और इस तरह न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अपनी पहली पारी में 553 रनों का विशाल स्कोर इंग्लैंड के सामने खड़ा करने में कामयाब रही।
इस बीच, स्टुअर्ट ब्रॉड के पब में आग लगने की खबर सामने आई है, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। गनीमत है कि इस दुर्घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि आग कैसे लगी।
स्टुअर्ट ब्रॉड के पब में लगी भीषण आग
आपको बता दें, स्टुअर्ट ब्रॉड और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर हैरी गर्नी दोनों ‘टैप एंड रन’ नाम के इस पब के मालिक है। यह पब मेल्टन मोब्रे के पास अपर ब्रॉटन में स्थित है। कथित तौर पर नॉटिंघमशायर में स्थित पब की पहली मंजिल और छत में लगभग सुबह 3 बजे भीषण आग लगने के बाद अग्निशमन विभाग को बुलाया गया था।
We’re absolutely devastated to report that a fire broke out in the pub during the night. We are heartbroken to see our beautiful pub up in flames. Thankfully no one was hurt 🙏🏻 We are sorry we will not be able to honour any bookings for the foreseeable future…cont. pic.twitter.com/nfZxtqFBml
— The Tap & Run, Upper Broughton. (@tapandrunCW) June 11, 2022
यह घटना 11 जून को घटित हुई, जिसके बाद स्टुअर्ट ब्रॉड ने ट्विटर पर इस घटना कि इस तस्वीर साझा करते हुए अपना दुख जताया है, क्योंकि यह पब उनके लिए बहुत मायने रखता है। इस घटना के बाद उन्होंने ट्विटर पर अपना दुःख बयां किया है, और समर्थन के लिए ग्रामीण जनता और अग्निशमन विभाग को धन्यवाद दिया।
स्टुअर्ट ब्रॉड ने ट्विटर पर लिखा: “मुझे आज सुबह की खबर पर विश्वास नहीं हुआ। मुझे यकीन नहीं है कि मैं अभी भी इस बार पर विश्वास कर सकता हूं कि हमारे बेहद शानदार पब में आज सुबह आग लग गई। शुक्र है कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई, नॉटिंघमशायर फायर सर्विस ने बेहद शानदार काम किया और मैं ग्रामीणों के अद्भुत समर्थन के लिए उनका धन्यवाद करता हूं।”
I couldn’t believe the news this morning. Not sure I still can.
Our wonderful Pub @tapandruncw caught fire in the early hours.
Thankfully no one was hurt, the Nottinghamshire Fire Service were incredible in their efforts & thank you to the villagers for the wonderful support & pic.twitter.com/tVH8ivOvmy— Stuart Broad (@StuartBroad8) June 11, 2022
अनुभवी तेज गेंदबाज ने एक और ट्वीट किया, जिसमे उन्होंने कहा: “मुझे व्यवधान के लिए खेद है। आज हमारे शानदार स्टाफ के बारे में सोचकर मुझे बहुत तकलीफ हो रही है, क्योंकि वहां के हर एक व्यक्ति ने समुदाय के लिए एक विशेष पब बनाया था। फिलहाल, इस घटना से हम सभी काफी दुखी हैं, लेकिन ख़ुशी इस बात की हैं कि सभी सही सलामत है, और हम एक बार फिर उठ खड़े होंगे।”
Support & sorry for the disruption.
Thinking of our awesome staff today, every single person there has created a special pub for the community. It hurts right now but we will come out the other side @gurneyhf @AvrilGurney pic.twitter.com/vEgFPby1zI— Stuart Broad (@StuartBroad8) June 11, 2022