मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दी मात और RCB पहुंची प्लेआफ में तो सोशल मीडिया पर सभी ने कुछ इस तरह से व्यक्त की प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दी मात और RCB पहुंची प्लेआफ में तो सोशल मीडिया पर सभी ने कुछ इस तरह से व्यक्त की प्रतिक्रिया

मुंबई इंडियंस की जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने प्लेआफ के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया।

Tim David. (Photo Source: IPL/BCCI)
Tim David. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल करते हुए जहां दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन में प्लेआफ में नहीं पहुंचने दिया वहीं इससे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम प्लेआफ में पहुंच गई। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे। जिसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने 19.1 ओवर में इस लक्ष्य को 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

शुरुआत में गंवा दिए जल्दी विकेट फिर पंत और पोवेल ने संभाली पारी

मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर टीम को अच्छी शुरुआत देने में कामयाब नहीं हो सके। जिसमें टीम ने अपना पहला विकेट 21 के स्कोर पर वार्नर और 22 के स्कोर पर मिचल मार्श के रूप में अपना दूसरा विकेट गंवा दिया। इसके बाद टीम ने 31 के स्कोर पर पृथ्वी शॉ के रूप में अपना तीसरा विकेट गंवा दिया।

यहां से ऋषभ पंत और सरफराज खान के बीच में एक छोटी साझेदारी देखने को मिली जिसके बाद 50 रन पर टीम का चौथा विकेट गिरा। यहां से पंत और पोवेल ने टीम की पारी को संभालते हुए स्कोर को 125 तक लेकर गए जहां पर पंत 39 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। वहीं पोवेल भी 34 गेंदों में 43 रन बनाकर चलते बने। जिससे दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी।

इशान किशन के बाद टिम डेविड ने संभाली पारी और दिलाई शानदार जीत

160 के स्कोर का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को पहला झटका 25 के स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा जो सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे डेवाल्ड ब्रेविस ने इशान किशन का काफी अच्छे से साथ दिया जिससे टीम इस मैच में अपनी स्कोर की गति को भी बढ़ाया। मुंबई इंडियंस की टीम को दूसरा झटका 76 के स्कोर पर इशान किशन के रूप में लगा जो 48 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे।

वहीं इसके बाद टीम ने जल्द ही तीसरा विकेट 95 के स्कोर पर डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में गंवा दिया। लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे टिम डेविड ने पूरी तरह से मैच का रुख अपने बल्ले से पलट दिया। जिसमें उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में 34 रनों की पारी खेलने के साथ मुंबई इंडियंस की जीत को पूरी तरह से पक्का कर दिया। इसके मुंबई की टीम ने जहां मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया। वहीं RCB को भी प्लेआफ में पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

यहां पर देखिए सोशल मीडिया पर सभी ने व्यक्त की क्या प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/DrShivasis/status/1528068895524868096?s=20&t=qD3gkbDHHyiZ43Xz8oBeIw

https://twitter.com/Sid_maymay/status/1528069654115061760?s=20&t=qD3gkbDHHyiZ43Xz8oBeIw

close whatsapp