मई 31 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज IPL में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - May 31, 2024 8:59 am

1) ‘कुछ आक्रामक शॉट्स खेले’: सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा को साथ में गोल्फ का लुफ्त उठाते हुए देखा गया
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ब्रायन लारा को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। इन दोनों ने क्रिकेट के कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं और बनाए भी हैं। हाल ही में सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा को साथ में गोल्फ खेलते हुए देखा गया। दोनों ने ही इस खेल में भी अपनी छाप छोड़ी। (पढ़ें पूरी खबर)
2) आखिर कोहली ने खोल दिया वो राज, बताया वर्ल्ड कप डेब्यू की एक रात पहले उनके साथ क्या हुआ था?
विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 3 साल हुए थे और उन्हें वर्ल्ड कप 2011 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया गया था। साल 2008 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले कोहली ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम में नंबर 3 का स्थान हासिल किया था। ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले विश्व कप मैच में, उन्होंने वैश्विक मंच पर खुद को स्थापित करने के लिए एक शानदार शतक बनाया था। (पढ़ें पूरी खबर)
3) सौरव गांगुली नहीं चाहते की गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के हेड कोच! ट्वीट कर BCCI को दी ये वार्निंग
टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच का पद खाली हो जाएगा। भारतीय टीम इस समय अमेरिका में टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है। इस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान राहुल द्रविड़ मुख्य कोच के तौर पर काम कर रहे हैं, और उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला है। इसलिए बीसीसीआई ने भारत के मुख्य कोच पद के लिए भी आवेदन मांगे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
4) टी20 वर्ल्ड कप 2024, ग्रुप बी, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत, एसोसिएट टीमें भी दे सकती है कड़ी चुनौती
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 2 जून से हो रही है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, कुल 20 टीमों के बीच यह बेहतरीन टूर्नामेंट खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नामीबिया, ओमान और स्कॉटलैंड है। आज हम आपको इन्हीं सब टीमों के प्रीव्यू के बारे में बताते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
5) राहुल द्रविड़ ने सूर्यकुमार यादव को दिया ICC Men’s T20I Cricketer का अवॉर्ड- वीडियो देख बोलेंगे मोमेंट है भाई
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम अमेरिका पहुंच गई है। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट के लीग चरण में भारत के सभी चार मैच अमेरिका में खेले जाएंगे। इससे पहले भारत ने वर्ल्ड कप की जर्सी में फोटोशूट कराया था। इसी बीच सूर्यकुमार यादव और राहुल द्रविड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें राहुल द्रविड़ सूर्यकुमार यादव को एक चमचमाती ट्रॉफी सौंप रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
6) T20 World Cup 2024: 6 दिग्गज खिलाड़ी जो खेलेंगे अपना आखिरी वर्ल्ड कप
T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 2 जून से हो रही है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ खिलाड़ियों के लिए यह आखिरी टूर्नामेंट होने वाला है। (पढ़ें पूरी खबर)
7) Most Runs for India: T20 World Cup में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज आखिर कौन हैं?
टी20 विश्व कप ने 2007 में अपने पहले संस्करण के दौरान विश्व क्रिकेट में तूफान ला दिया था। भारत के विराट कोहली (Virat Kohli) ने 2012 में इस मेगा टूर्नामेंट में डेब्यू करने के बाद से इस फॉर्मेट पर अपना दबदबा बनाए रखा है। (पढ़ें पूरी खबर)
8) T20 World Cup 2024: 3 रिकॉर्ड (Records) जो विराट कोहली (Virat Kohli) टी 20 विश्व कप 2024 में तोड़ सकते हैं
3 Records that Virat Kohli can break in T20 World Cup 2024: विराट कोहली (Virat Kohli) भारत के अब तक के सबसे महान क्रिकेटरों में से एक हैं। 35 वर्षीय इस स्टार बल्लेबाज ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टॉप लेवल के गेंदबाजों को धूल चटाया है। इसके साथ ही कोहली ने हर फॉर्मेट में इतने रन बनाए हैं कि उनकी बराबरी करना किसी बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं है। द्विपक्षीय सीरीज हो या फिर कोई वर्ल्ड कप का इवेंट कोहली हमेशा से भारत के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
9) कैमरे के आगे बिंदास झूठ बोले रहे थे कुलदीप, कप्तान रोहित ने कर दी गजब बेज्जती
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपने मस्त अंदाज के लिए मशहूर हैं, मैदान और मैदान से बाहर दोनों जगह हिटमैन टेंशन फ्री रहते हैं। अब रोहित शर्मा का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें फनी अंदाज में अपने टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव की क्लास लगा दी है। साथ ही फैन्स को भी हिटमैन का वीडियो काफी पसंद आ रहा है और ये वीडियो खासा वायरल भी हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)
10) टीम और जर्सी बदल गई हार्दिक पांड्या की, लेकिन एटीट्यूड वो ‘IPL’ वाला ही दिखा रहे हैं
IPL में बुरी तरह फेल होने के बाद अब हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं, जहां वो टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के उप-कप्तान भी होंगे। वहीं इस मेगा टूर्नामेंट से पहले हार्दिक का जोश हाई है, साथ ही उन्होंने तमाम निजी विवादों के बीच फैन्स के साथ एक रील वीडियो शेयर की है। (पढ़ें पूरी खबर)