'कुछ आक्रामक शॉट्स खेले': सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा को साथ में गोल्फ का लुफ्त उठाते हुए देखा गया - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘कुछ आक्रामक शॉट्स खेले’: सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा को साथ में गोल्फ का लुफ्त उठाते हुए देखा गया

हाल ही में सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा को साथ में गोल्फ खेलते हुए देखा गया।

Sachin Tendulkar and Brian Lara (Pic Source-X)
Sachin Tendulkar and Brian Lara (Pic Source-X)

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ब्रायन लारा को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। इन दोनों ने क्रिकेट के कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं और बनाए भी हैं। हाल ही में सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा को साथ में गोल्फ खेलते हुए देखा गया। दोनों ने ही इस खेल में भी अपनी छाप छोड़ी।

बता दें, ब्रायन लारा अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 400* रन बनाए हैं। यही नहीं सचिन तेंदुलकर के नाम अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 100 शतक है। इन दोनों का ही प्रदर्शन टेस्ट और वनडे क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। यही नहीं सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा की फैन फॉलोइंग भी दुनिया में काफी ज्यादा है। ऐसे कई खिलाड़ी है जो इनको अपना आदर्श मानते हैं।

सचिन तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और ब्रायन लारा की साथ में एक तस्वीर को साझा किया है, जिसमें दोनों को गोल्फ का लुफ्त उठाते हुए देखा गया। सचिन तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन पर लिखा कि, ‘हमने साथ में कुछ आक्रामक शॉट्स खेले। ज्यादातर गेंद हवा में ही थी। हमने उन्हें अच्छी तरह से टाइम किया।’

यह रहा सचिन तेंदुलकर का पोस्ट:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sachin Tendulkar (@sachintendulkar)

कुछ दिन पहले भी इन दोनों खिलाड़ियों की साथ में वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थी, जिसमें सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा गोल्फ खेलते हुए नजर आए थे। इंडियन प्रीमियर लीग में सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के साथ रह चुके हैं, जबकि ब्रायन लारा इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच थे।

भारतीय टीम के इस समय के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली का भी यही कहना है कि उन्होंने क्रिकेट खेलना सचिन तेंदुलकर को देखकर शुरू किया था। यही नहीं दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने टेस्ट क्रिकेट में ऐसे कई रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें आज भी तोड़ा नहीं जा सका है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?