पूर्व भारतीय खिलाड़ी लालचंद राजपूत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम में किन स्पिनर्स को शामिल किया जाना चाहिए बताई अपनी पसंद
लालचंद राजपूत ने अपनी इस लिस्ट में कुल 5 गेंदों को शामिल किया है।
अद्यतन - अगस्त 1, 2022 6:40 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का इस समय 15वां संस्करण खेला जा रहा है। हर साल प्रत्येक टीम से तमाम ऐसे नए चेहरें देखने को मिले हैं जिन्होंने अपने दम पर आज अंतरराष्ट्रीय टीम में ना ही सिर्फ अपनी जगह बनाई है बल्कि अपनी टीम को ऐसे कई मुकाबले जिताए हैं जो नामुमकिन के बराबर था।
इस साल भी कई ऐसे चेहरें हैं जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से सभी लोगों को कायल कर दिया हैं। वहीं कुछ ऐसे पुराने चेहरें भी हैं जो आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह बना सकते हैं। अगर बात करें बल्लेबाजी की तो इस साल दिनेश कार्तिक, शिवम दुबे, दीपक हुड्डा,समेत कई लोगों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
वहीं गेंदबाजी में यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, उमेश यादव, रविचंद्रन अश्विन समेत कई गेंदबाजों ने महत्वपूर्ण समय में विकेट चटकाए हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर लालचंद राजपूत ने आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम के खिलाड़ियो के बारे में बयान दिया हैं।
राजपूत ने रवींद्र जडेजा को अपनी टीम में शामिल किया है। बता दें कि पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में जडेजा ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी को अचंभित कर दिया था। राजपूत ने जडेजा के बाद वाशिंगटन सुंदर को अपनी टीम में शामिल किया है। सुंदर एक करिश्माई ऑफ स्पिनर हैं जिनकी गेंद ऑस्ट्रेलियाई पिचों में थोड़ी तेज आएगी और इससे बल्लेबाजों को काफी परेशानी होगी। इसी के साथ वह बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में भी काफी प्रभाव डालेंगे।
उन्होंने एक इंटरव्यू में बयान दिया कि, अगर बात ऑलराउंडर की है तो सबसे पहले वो जडेजा को चुनेंगे। अगर सुंदर वर्ल्ड कप में फिट रहते हैं तो वह उनको चुनेंगे क्योंकि उनकी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को काफी दिक्कत होगी।
ऑस्ट्रेलिया में रवि बिश्नोई मचा सकते हैं कहर- लालचंद राजपूत
लालचंद राजपूत ने इंटरव्यू में यह भी बयान दिया है कि अगर मुख्य स्पिनरों की बात की जाए तो रवि बिश्नोई ऑस्ट्रेलियाई पिच में कहर मचा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी तेजी से आती स्पिन गेंद कई बल्लेबाजों को दुविधा में डाल सकती है। राहुल के बाद कुलदीप और चहल का नाम भी शामिल किया गया है। 19 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में चहल ने ना हीं सिर्फ हैट्रिक ली बल्कि एक ओवर में चार विकेट लेकर मुकाबले को एकतरफा कर टीम को विजयी बनाया।
अगर बिश्नोई तेज और सीधी गेंदबाजी करते हैं, वह ऑस्ट्रेलिया में काफी सफल हो सकते हैं, जबकि कुलदीप और चहल मौजूदा आईपीएल में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के बड़े मैदानों में स्पिनरों की गेंदों को बाउंड्री के पार करना आसान नहीं होगा, खासकर चहल के खिलाफ।
लालचंद राजपूत के प्रमुख स्पिनर गेंदबाजों की लिस्ट
रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, यजुवेंद्र चहल और कुलदीप यादव