पुराने साथियों के साथ प्रवीण कुमार ने शेयर की खास तस्वीर, फैन्स के दिल को छू गया पोस्ट!
LLC से खेलने गए प्रवीण कुमार ने एक खास पोस्ट किया शेयर।
अद्यतन - मार्च 20, 2023 3:06 अपराह्न

एक समय था जब प्रवीण कुमार की स्विंग के आगे बल्लेबाज डांस करते थे, टीम इंडिया से लेकर IPL तक में इस खिलाड़ी के खाते में कई खास रिकॉर्ड्स हैं। दूसरी ओर इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद स्विंग का ये किंग मैदान पर काफी कम दिखता है, हाल ही में प्रवीण LLC 2023 में नजर आए और उन्होंने इससे जुड़ा एक खास पोस्ट भी शेयर किया।
कैसा रहा प्रवीण कुमार का करियर टीम इंडिया के लिए ?
प्रवीण कुमार कुमार काफी समय तक टीम इंडिया का हिस्सा रहे, जहां इस खिलाड़ी ने अपने करियर में टीम इंडिया से कुल 68 वनडे मैचों में 77 विकेट लिए। 6 टेस्ट मैचों में प्रवीण के खाते में 27 विकेट आए और 10 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में कुमार ने 8 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
प्रवीण कुमार ने जब पुराने साथियों के साथ शेयर की खास तस्वीर…
*LLC से खेलने गए प्रवीण कुमार ने एक खास पोस्ट किया शेयर।
*पहली तस्वीर में कुमार के साथ थे सुरेश रैना और हरभजन सिंह।
*दूसरी तस्वीर में प्रवीण कुमार के साथ नजर आए गौतम गंभीर।
*सोशल मीडिया पर फैन्स को काफी पसंद आया ये वाला पोस्ट।
सोशल मीडिया पर प्रवीण कुमार ने ये पोस्ट किया था शेयर
इरफान पठान और रैना की एक रील भी हुई थी वायरल
जी हां, LLC 2023 के दौरान सुरेश रैना और इरफान पठान की एक डांस रील काफी ज्यादा वायरल हुई थी, जिसमें ये दोनों खिलाड़ी ऑस्कर जीतने वाले गाने ‘NAATU-NAATU’ पर डांस कर रहे थे और फैन्स ने इस रील को दिल खोलकर प्यार दिया।