विराट कोहली और रोहित शर्मा के बचाव में उतरे पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली और रोहित शर्मा के बचाव में उतरे पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर

IPL 2022 के सीजन में अब तक भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों का ही फॉर्म खराब देखने को मिला है।

Rohit Sharma and Virat Kohli. (Photo Source: BCCI)
Rohit Sharma and Virat Kohli. (Photo Source: BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें संस्करण मैं अभी तक कुल 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस साल हमेशा की तरह हमने कई युवा क्रिकेटरों को अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखा है। वही रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी इस IPL सीजन में अपने फॉर्म में नजर नहीं आए हैं।

बात करें इन दोनों के फॉर्म की तो अभी तक इस IPL 2022 सीजन में रोहित शर्मा ने 7 पारियों में 114 रन बनाए हैं, वहीं विराट कोहली ने इतनी ही पारियों में 119 रन बनाए हैं। यही नहीं रोहित शर्मा के इस प्रदर्शन की वजह से उनकी टीम मुंबई इंडियंस (MI) अभी तक इस सीजन में अपने सभी मुकाबले हारी है।

हालांकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली का बचाव करते हुए यह कहा है कि बहुत जल्द हम उनको फॉर्म में वापस देखेंगे। उनकी माने तो रोहित शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी है कि जब वो एक बार अपने फॉर्म में वापस आ जाएंगे तो वह बहुत तेजी से रन बनाएंगे। यही नहीं गावस्कर का यह भी कहना है जब रोहित अपने फॉर्म में वापस आ जाएंगे तो उनकी टीम कोई भी मैच नहीं हारेगी।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए कहा कि, फॉर्म हमेशा एक पारी दूर होता है। वह पिछले 7 पारियों में चले नहीं है लेकिन हम उम्मीद कर सकते हैं कि बहुत जल्द वह फॉर्म में वापस आएंगे। मुंबई इंडियंस को भी इसी की उम्मीद रखनी होगी। वह जो भी करेंगे उससे बाकी टीमों पर भी असर पड़ेगा। जब भी वह रन बनाते हैं तो टीम को एक बड़े स्कोर की ओर ले जाते हैं। वह उस तरीके के खिलाड़ी हैं जो बिना समय गंवाए 80 से 90 रन बना देते हैं।

विराट की पहली गलती उनकी आखिरी गलती साबित हो रही: सुनील गावस्कर

रोहित इस समय बुरे फेज से गुजर रहे हैं। जब आपका बुरा समय चल रहा हो तो आप गंदी गेंदों पर भी आउट हो जाते हैं, एक साधारण फील्डर आपको रनआउट कर देता है। और कभी-कभी तो आपके बल्ले को लगकर बॉल विकेट पर जा लगती है।

उन्होंने आगे कहा कि, जहां तक विराट कोहली का सवाल है तो भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया है। लेकिन भारत के दोनों बड़े खिलाड़ियों को बड़ा स्कोर बनाने के लिए लोग उनका समर्थन करें। गावस्कर ने यह भी महसूस किया है कि वो सिर्फ एक पारी में 30 रन तक बनाने की सोचे जिसके बाद उनको अपनी लय मिल जाएगी।

close whatsapp