धोनी के पास खास गिफ्ट लेकर पहुंचा फैन, उसके बाद जो हुआ वो देख दंग रह जाएंगे आप - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी के पास खास गिफ्ट लेकर पहुंचा फैन, उसके बाद जो हुआ वो देख दंग रह जाएंगे आप

आज यानी 7 जुलाई को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं।

MS Dhoni (Pic Source-Twitter)
MS Dhoni (Pic Source-Twitter)

आज यानी 7 जुलाई को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग बहुत ही ज्यादा है और उनके जन्मदिन पर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर की तस्वीरें और वीडियो को साझा करते हुए उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

कुछ ऐसे भी खुशकिस्मत फैंस थे जिनकी मुलाकात बर्थडे बॉय से हुई। एक फैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोगों ने धोनी की बहुत सुंदर तस्वीर बनाई हुई है जिसको पूर्व भारतीय खिलाड़ी काफी बारीकी से देख रहे हैं। उन्होंने इस Artwork और अपने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।

यही नहीं कई फैंस धोनी का नाम भी ले रहे थे और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने उनकी ओर देखकर हाथ हिलाया। कई लोगों ने महेंद्र सिंह धोनी को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी है। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

ऋषभ पंत ने भी अपने आदर्श महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर काटा केक

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय अपनी चोट से उभर रहे हैं। वो महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। यही नहीं दोनों ने भारतीय टीम के लिए कुछ मुकाबले साथ भी खेले हैं।

धोनी के जन्मदिन पर ऋषभ पंत ने एक केक भी काटा और उसकी तस्वीरें उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘हैप्पी बर्थडे माही भाई। आप तो हो नहीं पास आपके लिए केक काट लेता हूं मैं। हैप्पी बर्थडे।’

कई पूर्व और युवा खिलाड़ियों ने महेंद्र सिंह धोनी को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भी महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

close whatsapp