पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Azhar Ali ने NCA डायरेक्टर पोस्ट के लिए किया आवेदन- रिपोर्ट्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Azhar Ali ने NCA डायरेक्टर पोस्ट के लिए किया आवेदन- रिपोर्ट्स

अजहर अली ने पाकिस्तान के लिए 97 टेस्ट और 53 वनडे मैच खेले हैं। 

Azhar Ali
Azhar Ali. (Photo Source: Twitter)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम मैनेजमेंट में काफी बदलाव देखने को मिला है। तो इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने काफी बड़े बदलाव करते हुए कोचिंग स्टाफ बदला और उसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी में भी बदलाव देखने को मिला।

तो वहीं बोर्ड ने इतने बड़े बदलावों के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के लिए नए डायरेक्टर की तलाश कर रहे हैं। साथ ही अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजहर अली (Azhar Ali) ने इस पोस्ट के लिए आवेदन किया है।

इस रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एनसीए की इस खाली पोस्ट को जनवरी 2024 तक भरना चाहता है। तो वहीं हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर की अनुसार पीसीबी के एक सोर्स ने कहा- पीसीबी इस बात से भी खुश है कि अजहर ने अपनी क्रिकेट और अनुभव के साथ इस पोस्ट के लिए अपनी रूचि दिखाई है।

दूसरी ओर, आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज नदीम खान इस समय एनसीए डायरेक्टर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। तो वहीं सब कुछ ठीक रहता है तो अजहर अली नदीम खान को रिप्लेस कर सकते हैं।

तो वहीं आपको अजहर अली के क्रिकेट करियर के बारे में आपको बताएं, तो 38 साल के अजहर ने साल 2010 में अपने डेब्यू के बाद से पाकिस्तान के लिए 97 टेस्ट और 53 वनडे मैच खेल हैं, जिसमें उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 41.93 की औसत से 7142 और वनडे में 36.9 की औसत से कुल 1845 रन बनाए हैं। दिसंबर 2022 में उन्होंने पाकिस्तान के लिए इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशल टेस्ट मैच खेला था।

ये भी पढ़ें- भारत के खिलाफ ऑल फाॅर्मेट सीरीज में नो-पाॅइंट सिस्टम से काफी नाराज हैं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Alyssa Healy

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?