"EK 601 से....."वसीम अकरम ने पाकिस्तानी टीम को किया बुरी तरह ट्रोल; करोड़ों लोग देख रहे यह वीडियो

“EK 601 से…..”वसीम अकरम ने पाकिस्तानी टीम को किया बुरी तरह ट्रोल; करोड़ों लोग देख रहे यह वीडियो

वसीम अकरम ने आईसीसी द्वारा जारी एक वीडियो में कहा है "USA सुपर आठ के लिए क्वालीफाई कर रहा है। वे वहां होने के हकदार हैं।

Wasim Akram. (Image Source: X)
Wasim Akram. (Image Source: X)

14 जून को भारी बारिश के कारण अमेरिका और आयरलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप मैच रद्द कर दिया गया जिसके वजह से पाकिस्तान की सुपर 8 दौर में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं। ग्रुप-वार मैच में पाकिस्तान को अमेरिका से हार मिली। पाकिस्तान टीम उस हार से कभी उबर नहीं पाई थी की उन्हें अपने चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा।

यह सिर्फ हार नहीं थी बल्कि पाकिस्तान के सुपर 8 में जाने की चाबी थी। लगातार 2 हार के बाद उनके सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदें दूसरे टीमों के नतीजे पर अटक गई। पाकिस्तान का अगले दौर का सपना अमेरिका-आयरलैंड मैच पर निर्भर था। लेकिन बारिश के कारण ये मुकाबला नहीं हो सका। अंपायर लगातार मैदान का निरीक्षण करते रहे। लेकिन मैदान खेलने लायक न होने के कारण अंपायर ने मैच रद्द करने का फैसला किया।

पाकिस्तान को अमेरिका ने दिया चकमा, कर गई सुपर 8 के लिए क्वालीफाई

उद्घाटन मैच में यूएसए ने कनाडा को 7 विकेट से हराया। पाकिस्तान के खिलाफ उनका मैच ड्रॉ रहा था। लेकिन सुपर ओवर में उन्होंने जीत हासिल की। उनका सामना मजबूत भारतीय टीम से भी हुआ लेकिन वे जीत नहीं सके। आयरलैंड के खिलाफ मैच रद्द होने के साथ, यूएसए 4 मैचों के बाद 5 अंक पर पहुंच गया और सुपर 8 राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली।

वसीम अकरम ने पाकिस्तानी टीम को किया ट्रोल

वसीम अकरम ने आईसीसी द्वारा जारी एक वीडियो में कहा है कि “टीम यूएसए को बधाई। जब आप खेल के वैश्वीकरण की बात करते हैं तो उन्होंने आश्चर्यजनक रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए यूएसए सुपर आठ के लिए क्वालीफाई कर रहा है। वे वहां होने के हकदार हैं। उन्होंने राउंड मैच में पाकिस्तान को हराया था। इसलिए वे वहां हैं। पाकिस्तान की टीम अब EK 601 फ्लाइट से दुबई और वहां से अपने-अपने शहर चले जाए। फिर हम देखते हैं कि वहां से आगे क्या होता है।”

close whatsapp