विरोधी टीम के खिलाड़ी नहीं करते युजी चहल की इज्जत, धोनी के सामने हुई स्पिनर के साथ ये हरकत
RR बनाम CSK के बीच हुए मैच के बाद का एक वीडियो आया सोशल मीडिया पर।
अद्यतन - May 14, 2024 1:24 pm

स्पिन गेंदबाज युजी चहल के अच्छे दिन लौट आए हैं, एक ओर वो अपनी IPL टीम राजस्थान के लिए दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं तो दूसरी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए उनकी टीम इंडिया में वापसी हो गई है। लेकिन साथी खिलाड़ी से लेकर विरोधी खिलाड़ी तक कोई भी चहल की इज्जत नहीं करता है, जिसका वीडियो हाल ही में सामने आया है।
क्या मौका मिलेगा टी20 वर्ल्ड कप में युजी चहल को?
युजी चहल ने टीम इंडिया से आखिरी टी20 मैच अगस्त 2023 में खेला था, जिसके बाद अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए उनकी टीम में वापसी हुई है। उससे पहले साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी चहल टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन उस दौरान उनको एक भी मैच में मौका नहीं दिया गया था और इसे लेकर कप्तान-कोच की हद से ज्यादा आलोचना हुई थी।
धोनी के सामने युजी चहल को पड़ी मार
*RR बनाम CSK के बीच हुए मैच के बाद का एक वीडियो आया सोशल मीडिया पर।
*इस वीडियो में राजस्थान टीम के स्पिनर युजी चहल धोनी से बातचीत करते आए नजर।
*इस दौरान ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने धोनी के सामने ही चहल को मारना शुरू कर दिया।
*विरोधी से लेकर साथी खिलाड़ी युजी के साथ ऐसे मजाक करते रहते हैं आए दिन।
युजी चहल का ये वीडियो हो रहा है काफी वायरल
स्पिनर की टीम एक जीत दूर है प्लेऑफ में जाने से
जी हां, चहल की IPL टीम यानी की राजस्थान के खाते में कुल 16 अंक हैं, ऐसे में ये टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से सिर्फ 1 जीत दूर है। वैसे इस टीम को लगातार 3 मैचों में हार मिली है, लेकिन RR टीम कमबैक करना जानती है और अब संजू की सेना का सामना पंजाब से 15 मई के दिन होगा। वहीं पंजाब टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है और ये टीम अब सम्मान बचाने मैदान पर उतेरगी और दोनों टीमों के बीच ये मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा ।