गौतम गंभीर ने विराट कोहली के साथ हुई अपनी बहस पर रजत शर्मा को भी सोशल मीडिया पर लगाई जमकर फटकार, जानें क्या है पूरा मामला
हाल ही में वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने गौतम गंभीर को लेकर कहा कि वो विराट कोहली की लोकप्रियता से जलते हैं जिसके बाद गौतम गंभीर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से वरिष्ठ पत्रकार को लेकर बड़ा बयान दिया है।
अद्यतन - मई 3, 2023 11:21 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 43वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को जबरदस्त मात दी थी। हालांकि मुकाबले के बाद ऐसा देखा गया कि विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच काफी देर तक किसी चीज को लेकर बहस होती रही। यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों को इन दोनों को रोकने के लिए बीच में आना पड़ा।
हाल ही में वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने गौतम गंभीर को लेकर कहा कि वो विराट कोहली की लोकप्रियता से जलते हैं जिसके बाद गौतम गंभीर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से वरिष्ठ पत्रकार को लेकर बड़ा बयान दिया है।
रजत शर्मा के मुताबिक गंभीर को इस बात से काफी बुरा लगता है कि विराट कोहली की लोकप्रियता सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है और वो गलत चीज को लेकर चुप नहीं बैठ सकते और इसीलिए उन्होंने गौतम गंभीर को उल्टा जवाब दिया। साथ ही वरिष्ठ पत्रकार ने कहा कि जो भी गंभीर ने मुकाबले के दौरान किया वो ना तो पूर्व खिलाड़ी को शोभा देता है और ना ही सांसद को। यह बात गौतम गंभीर को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
गौतम गंभीर ने रजत शर्मा के बयान पर दिया मुंहतोड़ जवाब
गौतम गंभीर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया कि, ‘दबाव की बात कर दिल्ली क्रिकेट से भागा एक आदमी, क्रिकेट की चिंता की आड़ में पेड पीआर बेचने के लिए बेताब है। यही कलयुग है जहां ‘भगोड़े’ अपनी ‘अदालत’ चलाते हैं।’
Man who ran away from Delhi Cricket citing “pressure” seems over eager to sell paid PR as concern for cricket! यही कलयुग़ है जहां ‘भगोड़े’ अपनी ‘अदालत’ चलाते हैं।
— Gautam Gambhir (Modi Ka Parivar) (@GautamGambhir) May 3, 2023
During Kohli's full phase, everyone, including Gautam and the media, made derogatory remarks about him. Despite this, Kohli remained composed. However, this individual lost his cool after reading just one news report 😂😂.
Well done @RajatSharmaLive !https://t.co/whBEtSuYrW https://t.co/v1XezPG08u— Yashvi (@BreatheKohli) May 3, 2023
बता दें, रजत शर्मा इंडिया टीवी पर बहुत ही प्रसिद्ध इंटरव्यू शो ‘आपकी अदालत’ लंबे समय से चलाते रहे हैं। वह दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के प्रमुख भी रह चुके हैं। नवंबर 2019 में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था। The Quint के मुताबिक रजत शर्मा ने कहा था कि, ‘DDCA की अध्यक्ष की पोस्ट से मैं 16 नवंबर को इस्तीफा दे रहा हूं।’