तारा नॉरिस ने WPL 2023 में झटका पहला 5 विकेट हॉल, ट्विटर में तमाम फैंस ने दी अपनी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

तारा नॉरिस ने WPL 2023 में झटका पहला 5 विकेट हॉल, ट्विटर में तमाम फैंस ने दी अपनी प्रतिक्रिया

USA की तेज़ गेंदबाज़ तारा नॉरिस ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग 2023 के अपने पहले मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके।

Tara Norris (Pic Source-Twitter)
Tara Norris (Pic Source-Twitter)

USA की तेज़ गेंदबाज़ तारा नॉरिस ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग 2023 के अपने पहले मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए।

बता दें, तारा नॉरिस पहली गेंदबाज बन गई हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट में एक ही मुकाबले में 5 विकेट झटके हो। उन्होंने दिशा कसाट, रिचा घोष, एलिसा पैरी, कनिका अहूजा और हीथर नाइट का विकेट अपने नाम किया। बता दें, पुरुष इंडियन प्रीमियर लीग में सोहेल तनवीर ने पहला फ़ाइफर यानी एक ही मुकाबले में 5 विकेट हासिल किए थे। IPL 2008 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए सोहेल तनवीर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 6 विकेट अपने नाम किए।

तारा नॉरिस को महिला प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी बेस्ट प्राइस 10 लाख रुपए में खरीदा था। रेचल होई फ्लिंट ट्रॉफी 2022 में उन्होंने 12 विकेट झटके थे। तमाम लोग नॉरिस के इस प्रदर्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:

मुकाबले की बात की जाए तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला काफी गलत साबित हुआ। दिल्ली कैपिटल्स ने पहली गेंद से ही RCB के ऊपर दबाव बनाना शुरू कर दिया। शैफाली वर्मा ने बैंगलोर के गेंदबाजों को नहीं बख्शा और सभी के ऊपर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने 45 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। वर्मा के अलावा कप्तान मेग लेनिंग ने 43 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 72 रन की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 223 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 163 रन ही बना पाई। टीम की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार शुरुआत की। उन्होंने 23 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। एलिसा पैरी ने 19 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 31 रन का योगदान दिया। हीथर नाइट ने 21 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 34 रन बनाए लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रही। मेगन शट ने 30* रन की पारी खेली।

close whatsapp