'चार महीने में बना दूंगा बेस्ट ऑलराउंडर'- LSG के तेज गेंदबाज को लेकर बोले मोहम्मद शमी - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘चार महीने में बना दूंगा बेस्ट ऑलराउंडर’- LSG के तेज गेंदबाज को लेकर बोले मोहम्मद शमी

आईपीएल 2022 में उमरान ने SRH के लिए किया था शानदार प्रदर्शन।

Mohammed Shami. (Photo Source: Twitter)
Mohammed Shami. (Photo Source: Twitter)

हाल ही में खत्म हुए इंडियन प्रीमियर लीग ले 15वें सीजन में कई युवा खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर खुद को साबित किया। जहां उमरान मलिक ने अपनी अविश्वसनीय गति के साथ इस सीजन का आनंद लिया, वहीं अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों ने भी संस्करण में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। उमरान और अर्शदीप को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का कॉल-अप भी मिला।

ऐसे ही एक युवा गेंदबाज जिन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी के लिए शानदार प्रदर्शन किया, वे थे मोहसिन खान। आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रहे मोहसिन ने नौ मैच खेले, जिसमें 5.96 की शानदार इकॉनमी रेट से 14 विकेट लिए। दरअसल, सीजन में 30 से ज्यादा ओवर फेंकने वाले सभी गेंदबाजों में मोहसिन खान कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नरेन (5.57) के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

चार महीने में बना दूंगा बेस्ट ऑलराउंडर- मोहम्मद शमी

इस बीच उनके कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने मोहम्मद शमी के साथ अपनी बातचीत का खुलासा किया है। सिद्दीकी ने अतीत में मोहम्मद शमी के साथ भी काम किया है। स्पोर्ट्स यारी नाम के यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कहा, जब  ऑक्शन चल रहा था तो मैं शमी के साथ उनके फार्महाउस में बैठा था। हम मोहसिन खान के बारे में बातचीत कर रहे थे।

शमी ने मुझसे कहा, ‘अगर आप मुझे उसके साथ सिर्फ चार महीने दें, तो मैं उसे भारत का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बना दूंगा। वह बहुत अच्छा बल्लेबाज भी है। केएल राहुल ने भी पहले कहा था कि उन्हें खेल की अच्छी समझ है।’

हालांकि, मोहसिन को अपने क्रिकेट करियर में बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला। वह आमतौर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए नंबर 10 के खिलाड़ी थे। सिद्दीकी ने आगे कहा कि शमी हमेशा युवाओं की मदद के लिए तैयार रहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘कई गेंदबाज हो सकते हैं, लेकिन आपको अच्छी समझ होनी चाहिए। आपको यह जानना होगा कि किस बल्लेबाज के खिलाफ कौन सी गेंद का इस्तेमाल करना है। आज शमी एक बड़े गेंदबाज हैं, लेकिन वह आने वाले युवाओं की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।’

close whatsapp