विराट कोहली के नाम के साथ GOAT𓃵 आइकन आने पर देखिए सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे किस तरह की प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली के नाम के साथ GOAT𓃵 आइकन आने पर देखिए सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे किस तरह की प्रतिक्रिया

#ViratKohli𓃵 इस समय ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में से एक बना हुआ है।

Virat Kohli. (Photo by Adam Davy/PA Images via Getty Images)
Virat Kohli. (Photo by Adam Davy/PA Images via Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में अलग ही दबदबा देखने को मिला है। जिसमें भले ही पिछले 2 साल से अधिक समय से उनके बल्ले से एक भी शतकीय पारी देखने को नहीं मिली। लेकिन इसके बावजूद उनकी फैन फॉलोविंग में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिली है।

इसी का एक उदाहरण 23 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर देखने को मिला जहां पर उनके नाम के साथ GOAT 𓃵 का आइकन देखने को मिला। इस बात में किसी तरह का कोई संदेह नहीं है कि विराट कोहली की गिनती अभी तक के महान बल्लेबाजों में की जाती है। फिर चाहे वह टेस्ट फॉर्मेट की बात हो या फिर लिमिटेड फॉर्मेट दोनों में ही उनके बल्ले का दमखम देखने को मिला है।

GOAT  𓃵 के आइकन का मतलब सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ के तौर पर माना जाता है। जिसके बाद ट्विटर पर भी #ViratKohli𓃵 काफी तेजी से ट्रेंड करते हुए देखा जा रहा है। वहीं फैंस भी लगातार इसको देखकर अपने तरीके से प्रतिकच्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

अभी तक बेहद शानदार रहा अंतरराष्ट्रीय करियर

विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर बात की जाए तो अगस्त 2008 में डेब्यू करने के बाद उन्हें शुरुआती सालों में युवराज सिंह, गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौक मिला। जिसके बाद कोहली ने लगातार बल्लेबाजी क्रम में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने लिए अलग जगह बनाने का काम किया और इसके बाद वह जल्द ही टीम के बेहद अहम सदस्य भी बन गए।

वहीं इसके बाद जब उन्हें भारतीय टीम की कप्तानी का जिम्मा दिया गया तो इस मामले में भी कोहली ने खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। जिसमें वह अभी तक टेस्ट फॉर्मेट में भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं, जिनके नेतृत्व में टीम ने घर पर ही नहीं बल्कि विदेशी जमीन पर भी शानदार प्रदर्शन किया है।

यहां पर देखिए फैंस सोशल मीडिया पर दे रहे क्या प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/BCCI_Indian/status/1496354743840817157

https://twitter.com/vinayraj_999/status/1496361199004717058

https://twitter.com/onlysushil/status/1496361894437076996

close whatsapp