IPL 2024 में GT का सफर खत्म होते ही निराश हुए शुभमन गिल, शेयर किया एक इमोशनल पोस्ट
IPL 2024 में खत्म हुआ शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टीम का सफर।
अद्यतन - May 17, 2024 1:00 pm

इस बार IPL 2024 में गुजरात टीम की कप्तानी शुभमन गिल ने की थी, लेकिन इस दौरान गिल अपनी कप्तानी में टीम को प्लेऑफ में नहीं पहुंचा पाए। जिसकी निराशा इस युवा कप्तान के चेहरे पर साफ देखने को मिली, इस बीच GT टीम का IPL में सफर खत्म हो गया है। जिसके बाद शुभमन भी काफी ज्यादा इमोशनल हो गए है और अब उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
GT टीम को बारिश ने किया काफी परेशान
एक तरफ शुभमन गिल की कप्तानी में GT टीम अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई, तो वहीं बारिश भी इस टीम के पीछे पड़ गई थी। जहां भारी बारिश के कारण गुजरात टीम के आखिरी दो लीग मैच रद्द हो गए, ऐसे में टीम ने पूरे सीजन कुल 12 मैच खेले हैं। जिसमें से GT को 7 में हार मिली और 5 में हार का सामना करना पड़ा, तो 2 मैच बारिश के कारण ये टीम नहीं खेल पाई।
शुभमन गिल का वायरल पोस्ट अभी तक नहीं देखा क्या आपने?
*IPL 2024 में खत्म हुआ शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टीम का सफर।
*जिसके बाद लंबे कैप्शन के साथ गिल ने खास पोस्ट किया सोशल मीडिया पर शेयर।
*शुभमन ने लिखा- जैसा हमने उम्मीद की थी, लीग का वैसा अंत नहीं रहा इस बार।
*साथ ही इतना प्यार देने के लिए गिल ने अपने फैन्स का भी शुक्रिया अदा किया।
एक नजर डालते हैं शुभमन गिल के इस पोस्ट पर
मैच शुरू होने का इंतजार ही करते रह गए खिलाड़ी
गिल के फैन्स किसी और चीज को लेकर निराश है
जी हां, शुभमन गिल के फैन्स IPL में टीम के प्रदर्शन से निराश नहीं है, इन फैन्स के निराश होने का कारण है टी20 वर्ल्ड कप 2024। हाल ही में इस मेगा टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, जिसमें गिल का नाम प्रमुख टीम में शामिल नहीं है और वो रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में हैं। ऐसे में इस फैसले से फैन्स काफी ज्यादा निराश हुए थे और उन्होंने इस फैसले को लेकर कप्तान रोहित सहित चीफ सेलेक्टर को ट्रोल किया था।