महिला के चक्कर में फंसे युवराज सिंह, पूरा परिवार हो गया बदनाम...! - क्रिकट्रैकर हिंदी

महिला के चक्कर में फंसे युवराज सिंह, पूरा परिवार हो गया बदनाम…!

युवराज सिंह की मां शबनम सिंह को हेमा कौशिक नाम की औरत ब्लैकमेल कर रही थी।

Yuvraj Singh Shabnam Singh (Photo Source: Twitter)
Yuvraj Singh Shabnam Singh (Photo Source: Twitter)

पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह टीम इंडिया के शानदार बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। आईसीसी टूर्नामेंट्स में युवराज सिंह भारत के लिए मैच विनर खिलाड़ी रहे हैं। हाल ही में युवराज सिंह के परिवार के साथ एक घटना घटी है। दरअसल युवराज सिंह की मां शबनम सिंह को ब्लैकमेल कर उनसे पैंसे ऐंठने की कोशिश की गई। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें वह महिला युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह की देखभाल किया करती थी। युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह पिछले कुछ सालों से डिप्रेशन की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। जोरावर सिंह का ख्याल रखने के लिए युवराज सिंह का मां शबनम सिंह ने 2022 में हेमा कौशिक नाम की एक महिला को रखा था।

पुलिस ने मामले को लेकर दिया बड़ा बयान

आपको बता दें युवराज सिंह की मां ने उस महिला को 20 दिनों के अंदर ही काम से निकाल दिया था। लेकिन मई में स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ गई जब वह महिला (हेमा कौशिक) ने युवराज सिंह के परिवार को धमकी देना शुरू कर दिया। हेमा कौशिक ने युवराज सिंह की मां को मैसेज करके 40 लाख रूपए मांगे।

हेमा ने युवराज की मां से यह भी कहा कि, यदि उसे 23 जुलाई तक पैसे नहीं मिले तो वो केस दर्ज करवा देगी। इससे पूरा परिवार बदनाम हो जाएगा। जिसके बाद युवराज सिंह की मां ने कहा कि पैसे ज्यादा है इस लिए जमा करने में समय लगेगा और फिर पहले 5 लाख की बात हुई। जिस दिन हेमा कौशिक पैसे लेने आई उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उसे बाद में जमानत भी मिल गई।

यह भी पढ़े- जुलाई 27- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

पूरे मामले पर बात करते हुए नितिश अग्रवाल, DCP East ने बताया, ‘गिरफ्तार महिला की पहचान हेमा कौशिक उर्फ डिंपी के रूप में हुई, जो साउथ दिल्ली  के मालवीय गांव में रहने वाले नितेश कौशिक की पत्नी है। उसके कब्जे से 5 लाख रूपये नकद बरामद किये गये। हम आरोपी महिला से पूछताछ कर रहे हैं।’

close whatsapp