इंग्लैंड के शानदार तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में ठोका शतक, साथ ही इस शानदार उपलब्धि को भी अपने नाम किया - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड के शानदार तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में ठोका शतक, साथ ही इस शानदार उपलब्धि को भी अपने नाम किया

इस मैच में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी को 9 विकेट पर 426 रन पर घोषित कर दिया।

Gus Atkinson (Pic Source-X)
Gus Atkinson (Pic Source-X)

इस समय इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी को 9 विकेट पर 426 रन पर घोषित कर दिया।

हालांकि मैच के दौरान इंग्लैंड के शानदार तेज गेंदबाज Gus Atkinson ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा। उन्होंने इंग्लैंड की ओर से दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 115 गेंद में 14 चौके और चार छक्कों की मदद से 118 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान बेहतरीन खिलाड़ी ने श्रीलंका के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

बता दें, दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए। इसके बाद Atkinson ने भी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए शतक जड़ा। Gus Atkinson छठवें खिलाड़ी है जिन्होंने नंबर 8 या उसके नीचे बल्लेबाजी करते हुए लॉर्ड्स में शतक जड़ा है।

Gus Atkinson ने अपनी टीम की ओर से ठोका शतक

एटकिंसन ने सिर्फ शतक ही नहीं लगाया बल्कि उन्होंने दो बेहतरीन साझेदारी भी की। जो रूट के साथ उन्होंने 7वें विकेट के लिए 111 गेंदों में 92 रन जोड़े। इसके बाद मैथ्यू पॉट्स के साथ एटकिंसन ने 97 गेंदों में 85 रन जोड़े। एटकिंसन ने अपनी बैटिंग से ये बात साबित कर दी है कि वो गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी अहम योगदान दे सकते हैं।

एटकिंसन ने 10 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान पर ही डेब्यू किया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए उस मुकाबले में एटकिंसन ने पहली पारी में 7 विकेट चटकाए थे। दूसरी पारी में भी उन्होंने 5 विकेट हासिल किए। इस तरह 10 विकेट हॉल हासिल करने के बाद उनका नाम लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड में दर्ज हो गया था। गस एटकिंसन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो लॉर्ड्स के तीनों ऑनर बोर्ड में सबसे तेजी से अपना नाम दर्ज कराने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनका नाम पारी में पांच विकेट, मैच में 10 से ज्यादा विकेट और शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में दर्ज हो गया है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?