जब महेंद्र सिंह धोनी ने गुस्से में तोड़ दिया था अपना बल्ला.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब महेंद्र सिंह धोनी ने गुस्से में तोड़ दिया था अपना बल्ला….

महेंद्र सिंह धोनी को 'कप्तान कूल' के नाम से भी जाना जाता है।

Harbhajan Singh and Mahendra Singh Dhoni (Photo Source- Twitter)
Harbhajan Singh and Mahendra Singh Dhoni (Photo Source- Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट में बेहतरीन कप्तानों में गिना जाता है। उन्होंने अपनी टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। यही नहीं महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2007, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी को भी अपने नाम किया था।

महेंद्र सिंह धोनी को ‘कप्तान कूल’ के नाम से भी जाना जाता है। चाहे वो मुकाबले में जीत दर्ज करें या उन्हें हार का सामना करना पड़े धोनी को कभी भी गुस्से में नहीं देखा गया। यही चीज अभ्यास सत्र के दौरान भी देखा गया है।

हालांकि भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह जो धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम के लिए और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि एक बार पूर्व भारतीय कप्तान इतना गुस्सा हो गए थे कि उन्होंने अपना बल्ला ही तोड़ दिया था। स्टार स्पोर्ट्स में कमेंट्री के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया।

धोनी आखिरी में आए और उन्होंने गुस्से से बल्ला फेंक दिया: हरभजन सिंह

हरभजन सिंह ने कहा कि, ‘हम लोग झारखंड में खेल रहे थे। हम लोग वॉर्म-अप सत्र में भाग ले रहे थे। हम लोगों ने अपनी खुद की टीम बना ली और धोनी की टीम पीछे रह गई। वो आखिरी में आए और गुस्से से अपना बल्ला इतनी जोर से फेंका कि उसका हैंडल ही टूट गया।’

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अभी तक काफी अच्छा रहा है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने अभी तक छह मैच खेले हैं जिसमें से 4 में उन्होंने जीत की है जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स इस समय तीसरे पायदान पर है। आज यानी 23 अप्रैल को उनको कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना अगला मैच खेलना है।

close whatsapp