IND vs ENG: अक्षर या कुलदीप किसे मिलना चाहिए प्लेइंग XI में मौका? पूर्व दिग्गज ने रखी अपनी राय
25 जनवरी से खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट।
अद्यतन - जनवरी 23, 2024 3:54 अपराह्न

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर और वर्ल्ड कप विजेता हरभजन सिंह ने का सीरीज है कि टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में भारत के गेंदबाजी आक्रमण में विविधता लाने के लिए तीसरे स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव को को पहले मौका देगी। हालांकि, इस बीच दिग्गज स्पिनर ने यह भी बताया कि टीम मैनेजमेंट क्यों कुलदीप से पहले अक्षर पटेल के साथ क्यों जा सकता है।
भारत 25 जनवरी से हैदराबाद में शुरू होने वाली बहुप्रतीक्षित 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड से खेलने के लिए तैयार है। आर अश्विन, जो 500 टेस्ट विकेट के करीब पहुंच रहे हैं, और रवींद्र जडेजा बिना किसी संदेह के टीम के फर्स्ट चॉइस स्पिनर हैं। भारत ने अपनी 16 सदस्यीय टीम में 4 स्पिनरों को चुना है।
जब इंग्लैंड ने 2021 में 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत का दौरा किया तो अक्षर पटेल को अपनी पहली सीरीज में काफी सफलता मिली थी। बाएं हाथ के स्पिनर ने उस सीरीज में टेस्ट क्रिकेट में अपने पहले 3 मैचों में 27 विकेट लिए। 2021 में 1-0 से पीछे होने के बाद उन्होंने टीम इंडिया को सीरीज 3-1 से जीतने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।
अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को लेकर हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान
हरभजन सिंह ने PTI के हवाले से कहा, ”मेरे नजरिए से देखें तो जब टीम में आर अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे गेंदबाज मौजूद हैं तो तीसरा स्पिनर कुलदीप की तरह का स्पेशलिस्ट गेंदबाज होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, ”कुलदीप कलाई के स्पिनर है और उनकी मौजूदगी से टीम को विविधता मिलेगी। मेरा मानना है कि टेस्ट टीम में अक्षर का चयन बल्लेबाजी कौशल के कारण होता है। वह आठवें या नौवें नंबर पर बल्ले से टीम को कुछ योगदान दे सकते हैं।”
हरभजन ने हालांकि कुलदीप को नजरअंदाज करने पर सवाल उठाते हुए कहा, ”अक्षर बेहतर बल्लेबाज है लेकिन मुझे यह समझ में नहीं आता है कि आपको नौवें क्रम पर बल्लेबाज की जरूरत क्यों है। वह भी वैसे खिलाड़ी का जो बिलकुल जडेजा की तरह का है।” उन्होंने कहा, ”इससे आप गेंदबाजी में विविधता को कम कर रहे हैं। मेरे मुताबिक टीम में कुलदीप को खेलना चाहिए।”
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड टीम को रोहित की सेना का डर है मन ही मन