दिनेश कार्तिक की है टीम में गजब सेटिंग, ऋषभ पंत नहीं खेल पाए अभ्यास मैच
टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ आज पहला अभ्यास मैच।
अद्यतन - अक्टूबर 17, 2022 12:14 अपराह्न

पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में 23 अक्टूबर के दिन दिनेश कार्तिक खेलेंगे या ऋषभ पंत, अभी इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। लेकिन अभ्यास मैच में जो नजारा देखने को मिला है, उससे काफी कुछ साफ हो गया है और सुपर-12 के पहले मैच की अंतिम 11 लगभग-लगभग सामने आ चुकी है।
दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत को लेकर हर जगह बहस जारी
जी हां, टीम इंडिया के सुपर-12 का सफर शुरू होने वाला है, लेकिन उससे पहले मैदान से लेकर सोशल मीडिया पर दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत को लेकर गजब की बहस हो रही है और इस पर बात हो रही है कि दोनों में से आखिर कौन खेलने उतरेगा?
दिनेश कार्तिक की वजह से अभ्यास मैच नहीं खेल पाए ऋषभ पंत?
*टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ आज पहला अभ्यास मैच।
*इस मैच की प्रमुख टीम में शामिल थे विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक।
*दूसरी ओर ऋषभ पंत का नाम था लिस्ट में 14वें नंबर पर, नहीं मिला उन्हें मौका।
*शायद दूसरा अभ्यास मैच खेलने उतर सकते हैं पंत, न्यूजीलैंड के खिलाफ।
दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन कैसा रहा अभ्यास मैच में?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में कार्तिक काफी जल्दी बल्लेबाजी करने आ गए थे, इस दौरान उन्होंने 14 गेंदों का सामना करते हुए 20 बनाए और इस दौरान 1 छक्के के साथ-साथ 1 चौका भी मारा। वहीं इस दौरान सूर्यकुमार और केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक लगाया।