IPL 2024: यह वो मुंबई इंडियंस नहीं है जिसे हम छोड़कर गए थे: हरभजन सिंह - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: यह वो मुंबई इंडियंस नहीं है जिसे हम छोड़कर गए थे: हरभजन सिंह

मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 14 मैच खेले हैं जिसमें से 4 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 10 में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

Mumbai Indians and Harbhajan Singh (Pic Source-X)
Mumbai Indians and Harbhajan Singh (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। टीम इस सीजन के प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई। बता दें, मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 14 मैच खेले हैं जिसमें से 4 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 10 में टीम को हार का सामना करना पड़ा। आठ अंकों के साथ मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 की अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही।

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी आईपीएल 2024 में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। उनके प्रदर्शन को लेकर भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने अपना पक्ष रखा है। हरभजन सिंह के मुताबिक यह मुंबई इंडियंस टीम काफी अलग है। उन्हें हमेशा ही आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए देखा गया लेकिन 2024 सीजन में वो अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे।

स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए हरभजन सिंह ने मुंबई इंडियंस को लेकर कहा कि, ‘यह बहुत ही अलग टीम है जैसा हमने पिछले कुछ सालों में देखा है। मुंबई इंडियंस को हमेशा ही अच्छा क्रिकेट खेलने के लिए जाना गया है। वो आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं। ऐसा नहीं हो सकता कि आप हर साल जीते लेकिन हमने हमेशा ही विरोधी टीम को ज़बरदस्त भिड़ंत दी है लेकिन इस साल ऐसा देखने को नहीं मिला।

यह वो मुंबई इंडियंस नहीं है जिसे हम पीछे छोड़कर गए थे। मुझे लगता है कि अगर इस टीम ने अच्छा क्रिकेट नहीं खेला होता तो भी वो टॉप चार पर जरूर रहते। अगर टॉप 4 में नहीं तो पांचवें या छठवें स्थान पर तो उन्हें रहना चाहिए था। मैंने यह कभी नहीं सोचा था कि मुंबई टीम अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रहेगी। अगर कुछ और टीमें होती तो MI अंक तालिका में और भी नीचे होती।’

खिलाड़ियों ने अपनी जिम्मेदारी को बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लिया: हरभजन सिंह

हरभजन सिंह ने आगे कहा कि, ‘मैं यह समझ सकता हूं कि हार्दिक पांड्या को लाने से काफी बड़ा बदलाव टीम में देखने को मिला। हालांकि हार्दिक पांड्या के फैसले के अलावा खिलाड़ियों ने भी अपनी की जिम्मेदारी सही तरीके से नहीं ली। उनसे जैसा क्रिकेट खेलने की उम्मीद लगाई गई थी वैसा उन्होंने नहीं खेला।

तीनों ही डिपार्टमेंट में मुंबई के खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और इसका रिजल्ट हम लोग देख रहे हैं। पहले और दूसरे मैच से ही हमने यह देख लिया था कि टीम अपने खेल से बिल्कुल भी खुश नहीं है। यही नहीं वो एक दूसरे से भी काफी निराश थे।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?